LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Election Result: सुबह सुबह सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, एनडीए की जीत को लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar Election Result: सुबह सुूबह चिराग पासवान सीएम नीतीश से मिलने सीएम आवास पहुंचे। चिराग ने सीएम नीतीश को जीत का श्रेय दिया साथ ही उनको लेकर बड़ा बयान दिया।

चिराग पासवान
सीएम नीतीश से मिले चिराग - फोटो : reporter

Bihar Election Result:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। भाजपा और जदयू के बीच सत्ता साझेदारी और कैबिनेट गठन को लेकर मंथन शुरू हो चुका है। नतीजों की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित आवास पर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सुबह ही सीएम आवास पहुंचे। दोनों नेताओं की नीतीश कुमार से मुलाकात को सरकार गठन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीएम आवास पर लगा नेताओं का तांता

इसके तुरंत बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री तथा लोजपा-रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, शपथग्रहण समारोह, कैबिनेट के प्रारूप और विभागों के बंटवारे पर बातचीत जारी है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी, श्याम रजक सहित कई अन्य विधायक और पदाधिकारी भी एक अणे मार्ग पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। लगातार हो रही बैठकों से स्पष्ट है कि एनडीए की अगली सरकार के ढांचे को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे चिराग पासवान 

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद लोजपा-रामविलास के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के सामने बड़ा बयान देते हुए कहा कि एनडीए की यह ऐतिहासिक जीत नीतीश कुमार के नेतृत्व की मजबूती का परिणाम है।

सीएम नीतीश ने गठबंधन के किया मजबूत 

चिराग पासवान ने कहा कि खुशी इस बात की है कि मुख्यमंत्री जी ने पूरे गठबंधन को मजबूती से एकजुट रखने का काम किया। यही वजह है कि जनता ने एनडीए पर अभूतपूर्व भरोसा जताया। जिस तरह नीतीश कुमार ने मतदान के दिन उंगली दिखाकर मतदान किया, उससे यह साफ हो गया था कि उन्होंने गठबंधन को मजबूती से समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि लोजपा-रामविलास ने अलौली सीट पर जेडीयू का खुलकर समर्थन किया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में देखने को मिला।

NSIT
Nsmch

विपक्ष के अफवाह का असर नहीं 

चिराग ने विपक्ष की ओर से फैलाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे थे कि हमारे बीच दूरी है। लेकिन सच यह है कि बिना एक-दूसरे के ईमानदार समर्थन के इतनी बड़ी जीत संभव ही नहीं थी। चिराग पासवान के इस बयान ने साफ कर दिया है कि एनडीए नेतृत्व और दलों के बीच तालमेल पहले से कहीं अधिक मजबूत है और आने वाले दिनों में नई सरकार इसी एकजुटता के आधार पर आगे बढ़ती दिखाई देगी।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट