LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News: चुनावी ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय पुलिस ने मनाई अनोखी दिवाली, स्थानीय पुलिस के साथ की मां लक्ष्मी की पूजा, देखिए तस्वीरें

Bihar News: दिवाली का त्यौहार अपने घर से दूर रहकर भी केंद्रीय पुलिस कर्मियों के लिए खास रहा। इस अवसर पर केंद्रीय पुलिस बल ने अपने कैंप में ही मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की।

Central Police Celebrate Diwali
चुनावी ड्यूटी पर केंद्रीय पुलिस ने मनाई अनोखी दिवाली- फोटो : reporter

Bihar News:बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय और स्थानीय पुलिस बल लगातार पेट्रोलिंग और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

लेकिन दिवाली का त्यौहार अपने घर से दूर रहकर भी केंद्रीय पुलिस कर्मियों के लिए खास रहा। इस अवसर पर वैशाली जिले में केंद्रीय पुलिस बल ने अपने कैंप में ही मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सड़क पर सादगी और उमंग के साथ एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में फुलझड़ी और छुड़ छुड़ी छोड़कर दिवाली का पर्व मनाया गया।

NSIT
Nsmch

स्थानीय पुलिस ने भी इस अवसर पर केंद्रीय बल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। दिवाली से पूर्व संध्या में ही वैशाली जिले के तमाम थाना प्रभारी ने केंद्रीय पुलिस बल को मिठाई के पैकेट वितरित कर त्योहारी खुशियों में शामिल किया।

जिला प्रशासन ने चुनाव और दिवाली, साथ ही आगामी छठ पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की है। सड़क पर गुजरने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है।

केंद्रीय पुलिस बल 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हुए भी अपने त्योहार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने में सफल रहे। प्रशासन की ओर से लगातार केंद्रीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि आठ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

इस अनोखे तरीके से दिवाली मनाने के अनुभव ने केंद्रीय और स्थानीय पुलिस बल के बीच सौहार्द और सहयोग को भी मजबूत किया। अधिकारी मानते हैं कि यह न केवल त्योहारी उल्लास का प्रतीक है, बल्कि चुनावी माहौल में मनोबल बनाए रखने का भी जरिया है।

वैशाली जिले में चुनावी सुरक्षा व्यवस्था और त्योहारों के संयोजन ने यह संदेश दिया है कि त्योहार और कर्तव्य दोनों साथ-साथ निभाए जा सकते हैं।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार