LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव नतीजे कल, 38 जिलों में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, त्रिस्तरीय सुरक्षा, मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना कल यानी शुक्रवार, 14 नवंबर को होगी। इसके लिए राज्य के सभी 38 जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Bihar Election Result 2025
बिहार चुनाव नतीजे कल, 38 जिलों में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना कल यानी शुक्रवार, 14 नवंबर को होगी। इसके लिए राज्य के सभी 38 जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इस बार मतगणना प्रक्रिया में कड़ी सुरक्षा और सख्त नियम लागू किए गए हैं।

राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, जो सुबह 8 से 8:30 बजे तक चलेगी। अगर इस दौरान पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी नहीं हो पाती है, तो EVM गिनती भी समानांतर रूप से शुरू कर दी जाएगी।

Diarch GO

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने सभी जिलों के डीएम के साथ समीक्षा बैठक कर चुनाव आयोग के मानकों के पालन का निर्देश दिया है। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए मतगणना केंद्र में अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। एक राउंड में 14 EVM की गिनती होगी और इसके लिए 14 टेबल लगाए गए हैं।

गिनती से पहले सुबह 6 बजे रैंडमाइजेशन किया जाएगा, जिसके बाद तय होगा कि किस अधिकारी की ड्यूटी किस टेबल पर होगी।

NSIT
Nsmch

मतगणना के दौरान यदि EVM डेटा और फॉर्म 17C में कोई बेमेल पाया जाता है, तो VVPAT पर्चियों की गिनती की जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद की स्थिति में आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मतगणना परिसर में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, कैमरा, स्टील और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके साथ ही मतगणना केंद्र के आसपास विजय जुलूस और नारेबाजी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

राज्य में कुल 243 मतगणना प्रेक्षक तैनात किए गए हैं, जो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षण करेंगे। वहीं, मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

कल बिहार की सियासत का पासा पलटने वाला दिन है  सुबह 8 बजे से शुरू होगी वो गिनती, जिस पर टिकी हैं सैकड़ों उम्मीदवारों की किस्मतें।