LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 53.77% हुआ मतदान, बेगूसराय में सबसे अधिक मतदान, ये जिला पिछड़ा

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं दोपहर 1 बजे तक बिहार में 42.30 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था।

मतदान
3 बजे कर 53.77 फीसदी मतदान- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए  मतदान जारी है। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। जनता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं दोपहर 1 बजे तक बिहार में  42.30 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। सबसे अधिक मतदान बेगूसराय में 59.82 फीसदी हुआ है। वहीं सबसे कम पटना में मतदान हो रहा है। पटना में दोपहर 3 बजे तक मात्र 48.69 फीसदी मतदान हुआ है।

Diarch GO

इस जिलें में पड़ा कितना फीसदी वोट 

मधेपुरा में 55.96, सहरसा में 55.22, दरभंगा में 51.75, मुजफ्फरपुर में 58.40, गोपालगंज में 58.17 सिवान में 50.93, सारण में 54.60, वैशाली में 53.63, समस्तीपुर में 56.35, बेगूसराय में 59.82, खगड़िया में 54.77, मुंगेर में 52.17, लखीसराय में 57,39, शेखपुरा में 49.37, नालंदा में 52.32पटना में 48.69, भोजपुर में 50.07 और बक्सर में 51.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।

1 बजे तक 42.30 फीसदी मतदान 

दोपहर 1 बजे तक मधेपुरा में 44.16, सहरसा में 44.20, दरभंगा में 39.35, मुजफ्फरपुर में 45.41, गोपालगंज में 46.73. सिवान में 41.20, सारण में 43.06, वैशाली में 42.60, समस्तीपुर में 43.03, बेगूसराय में 46.02, खगड़िया में 42.94, मुंगेर में 41.47, लखीसराय में 46.37, शेखपुरा में 41.23, नालंदा में 41.87, पटना में 37.72, भोजपुर में 41.15 और बक्सर में 41.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।

NSIT
Nsmch

बिहार में बंपर मतदान 

बिहार विधनसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग हो रही है। इस बार वोटिंग प्रतिशत 2020 विधानसभा चुनाव के तीनों फेस से अधिक है। 2020 विधानसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक पहले फेज में 44.98 फीसदी मतदान हुआ था।

दिग्गजों का फैसला कर रही जनता 

इस चरण की वोटिंग कई दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वोटिंग खत्म होते ही इन बड़े नामों की सियासी किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।