LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: 8 बूथों पर EVM खराब, तुरंत बदली मशीनें, बिहार चुनाव का अंतिम रण,122 सीटों पर वोटिंग जारी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार को पूरे प्रदेश में हो रहा है। इस महत्वपूर्ण चरण में 20 जिलों की 122 सीटों के लिए 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा...

 EVM Snag at 8 Booths
8 बूथों पर EVM खराब, तुरंत बदली मशीनें- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार को पूरे प्रदेश में जारी है। इस निर्णायक दौर में 20 जिलों की 122 सीटों पर जनता अपने नुमाइंदों का फैसला लिख रही है। कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं और 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनने के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

राज्यभर में मतदान के लिए 45,399 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही मतदान के लिए कतारें दिखने लगीं।

Diarch GO

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद की गई है।

इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर प्रखंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण पुलिस उप महानिरीक्षक हर किशोर राय ने किया और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गोबिंदगंज विधानसभा क्षेत्र में मॉकड्रिल के दौरान 8 मतदान केंद्रों पर EVM खराब होने की सूचना मिली।

NSIT
Nsmch

हालांकि प्रशासन ने तुरंत मशीनें बदलवाईं और मतदान प्रक्रिया को बिना देरी दोबारा शुरू करा दिया। इससे मतदाताओं को किसी बड़े व्यवधान का सामना नहीं करना पड़ा।

चुनाव आयोग के अधिकारी लगातार निगरानी में हैं ताकि तकनीकी समस्याओं या भीड़भाड़ की स्थिति में तुरंत समाधान किया जा सके।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार