LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Election 2025: 22 गांवों के लोगों ने किया वोट बहिष्कार, इन बूथों पर नहीं गिरा एक भी वोट, बंपर वोटिंग के बीच बिहार में हैरान करने वाला मामला

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। एक ओर जहां बिहार में बंपर वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरी ओर 22 गांवों के लोगों ने वोट बहिष्कार किया है।

 वोट बहिष्कार
22 गांवों में वोट बहिष्कार - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान हो रहा है। इसी दौरान एक बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दोन पंचायत से आई है। यहां ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। पंचायत के करीब 22 गांवों में 15 हजार से अधिक मतदाता हैं, लेकिन सुबह 11 बजे तक किसी भी बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा। बूथों पर केवल सुरक्षाकर्मी और मतदानकर्मी मौजूद दिखे।

सड़क नहीं तो वोट नहीं 

ग्रामीणों ने गांवों में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं, जिन पर लिखा है “सड़क नहीं तो वोट नहीं, बिजली नहीं तो वोट नहीं, शिक्षा नहीं तो वोट नहीं, स्वास्थ्य सुविधा नहीं तो वोट नहीं, नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं।” पोस्टरों पर “दोनवासी की यही पुकार, अबकी बार वोट बहिष्कार” का नारा भी दर्ज है। बताया गया कि इन गांवों में थारू समाज की आबादी सबसे अधिक है।

पहले ही लौटा दी थी पर्चियां

ग्रामीणों ने मतदान से पहले ही दूरी बना ली थी। संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाता पर्चियां बांटी गई थीं, जिन्हें ग्रामीणों ने लौटा दिया था। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें ग्रामीण सामूहिक रूप से मतदान बहिष्कार की घोषणा करते नजर आए थे।

सड़क, बिजली और नेटवर्क बड़ी समस्या 

ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 78 साल बाद भी उनके गांवों में सड़क, बिजली, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हर चुनाव में नेता आते हैं और वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद कोई लौटकर नहीं आता। इस बार हमने ठान लिया है- विकास नहीं तो वोट नहीं।”

NSIT
Nsmch

किन गांवों ने किया बहिष्कार

रामनगर के गर्दी दोन, नौरंगिया दोन, खैरहनी दोन, लक्ष्मीपुर दोन, गोबरहिया दोन, बेतहानी दोन समेत कुल 22 गांवों ने वोट बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विकास कार्यों की ठोस गारंटी नहीं मिलेगी, बहिष्कार जारी रहेगा। वोट बहिष्कार की सूचना पर रामनगर के बीडीओ, सीओ और जीविका प्रखंड समन्वयक मौके पर पहुंचे और लोगों से मतदान करने की अपील की, लेकिन ग्रामीणों ने बात नहीं मानी। बगहा के एसपी भी मौके पर पहुंचे और संवाद करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपने निर्णय पर अड़े रहे।

अररिया और सीतामढ़ी में भी बहिष्कार

अररिया जिले के किसमत खाबसपुर पंचायत के सगुना स्थित बूथ संख्या 33 पर मतदाताओं ने पुल निर्माण की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। चार घंटे बीतने के बाद भी सिर्फ 12-15 लोगों ने मतदान किया। सीतामढ़ी जिले के बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के सोनवा गांव स्थित बूथ संख्या 350, 351 और 352 पर भी ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया। उनका कहना है कि पुलिस ने निर्दोष लोगों पर झूठे केस दर्ज किए हैं, जिसके विरोध में उन्होंने वोट न देने का फैसला लिया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।