LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग जारी, कई दिग्गजों ने डाला वोट

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार को पूरे प्रदेश में हो रहा है। इस महत्वपूर्ण चरण में 20 जिलों की 122 सीटों के लिए 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा के दूसरे चरण क
बिहार विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग जारी- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार को पूरे प्रदेश में हो रहा है। इस महत्वपूर्ण चरण में 20 जिलों की 122 सीटों के लिए 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस अवसर पर 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता अपने जनप्रतिनिधि के चयन में हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए राज्य में 45,399 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

मतदान की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा को लेकर भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरे राज्य में चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। गया, बेतिया, चैनपुर, चकाई, अमरपुर, छातापुर और जमुई जैसी प्रमुख सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जहां प्रेम कुमार, रेणु देवी, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, नीरज कुमार सिंह बबलू और श्रेयसी सिंह जैसे कद्दावर नेता अपनी राजनीतिक हैसियत बचाने के लिए वोट मांग रहे हैं।

मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार वोट डालने वाले नौजवानों से कहा कि वे न सिर्फ खुद मतदान करें बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें।

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बेतिया में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, रोहतास के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने जनता से अपनी माफी मांगते हुए समर्थन जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन उन्हें जीत की राह दिखा रहा है।

NSIT
Nsmch

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में मध्य विद्यालय चकगरैया के बूथ नंबर 125 और 126 पर लगभग 15 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ। भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने भी मतदान किया और लोगों से लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कटिहार में हरिशंकर नायक मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर पूर्व डिप्टी सीएम और कटिहार सदर विधायक अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे और सभी से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने का आग्रह किया।

हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतें भी सामने आई हैं। रोहतास के काराकाट विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 262 दानवर गांव में EVM मशीन खराब होने की जानकारी मिली, जिसे चुनाव अधिकारियों द्वारा तुरंत संभाल लिया गया।

आज का दिन बिहार के लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य के मतदाता अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उत्साह और जोश के साथ मतदान केंद्रों की ओर बढ़ रहे हैं। परिणाम का इंतजार अब 14 नवंबर तक रहेगा।

कटिहार से श्याम कुमार सिंह, गया से मनोज कुमार,बेतिया से आशीष भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट