LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हो रही बंपर वोटिंग, 2020 चुनाव के तीनों फेज का टूटा रिकॉर्ड, चौंका रहे आकंड़ें

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग हो रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा इस बार मतदाताओं में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। 2020 और 2025 के 11 बजे के वोटिंग प्रतिशत में भारी अंतर देखने को मिल रहा है।

मतदान
बिहार में बंपर वोटिंग - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अपने पहले मुकाम पर पहुंच गया है। पहले चरण की वोटिंग जारी है। बिहार के 121 विधानसभा सीटों पर आज पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बार बिहार में बंपर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 27.65 मतदान हुआ है। सुबह 11 बजे तक के मतदान प्रतिशत ने ना सिर्फ 2020 के पहले फेज के वोटिंग प्रतिशत का रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि दूसरे और तीसरे फेज के वोटिंग प्रतिशत से भी अधिक है। 2020 के विधानसभा चुनाव में 3 फेज में मतदान हुआ था। इस बार बिहार में वोटिंग प्रतिशत चौंकाने वाले हैं। 

11 बजे तक 27.65 प्रतिशत वोटिंग

2025 के विधानसभा चुनाव में सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबिक 2020 विधानसभा चुनाव में पहले फेज में 11 बजे तक 18.48 फीसदी, दूसरे फेज में 11 बजे तक 19.26 फीसदी तो वहीं तीसरे फेज में 11 बजे तक 19.74 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं इस बार सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी मतदान हुआ था तो पिछले बार से अधिक था। इस बार लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाता बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे हैं। 

चुनाव आयोग की विशेष तैयारी 

चुनाव आयोग की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हवाई निगरानी के साथ साथ ड्रोन कैमरों से भी पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं त्योहारों के बाद मतदान होने के कारण कई प्रवासी मतदाता अपने कर्मभूमि की ओर लौट चुके हैं लेकिन कई मतदाता मत का प्रयोग करने के बाद जाने वाले हैं। ऐसे में इस बार मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

NSIT
Nsmch

11 बजे कर रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग 

बिहार में पहले चरण की वोटिंग की अच्छी शुरुआत हुई है। सुबह 11 बजे तक मधेपुरा में 28.46, सहरसा में 29.68, दरभंगा में 26.07, मुजफ्फरपुर में 29.66, गोपालगंज में 30.04, सिवान में 27.09, सारण में 28.52, वैशाली में 28.67, समस्तीपुर में 27.92, बेगूसराय में 30.37, खगड़िया में 28.96, मुंगेर में 26.68, लखीसराय में 30.32, शेखपुरा में 26.04, नालंदा में 26.86, पटना में 23.71, भोजपुर में 26.76 और बक्सर में 28.02 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सुबह 9 बजे तक बंपर वोटिंग 

वहीं सुबह 9 बजे तक धेपुरा में 13.74, सहरसा में 15.27, दरभंगा में 12.48, मुजफ्फरपुर में 14.38, गोपालगंज में 13.97. सिवान में 13.35, सारण में 13.30, वैशाली में 14.30, समस्तीपुर में 12.86, बेगूसराय में 14.60, खगड़िया में 14.15, मुंगेर में 13.37, लखीसराय में 13.39, शेखपुरा में 12.97, नालंदा में 12.45, पटना में 11.22, भोजपुर में 13.11 और बक्सर में 13.28 प्रतिशत मतदान हुआ था।