LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election 2025: बिहार में दोपहर 1 बजे तक 42.30 फीसदी हुआ मतदान, सबसे ज्यादा इस जिले में हो रही वोटिंग, ये जिला पिछड़ा

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण में बंपर वोटिंग हो रही है। पहले चरण में दोपहर एक बजे तक 42.30 फीसदी मतदान हुआ है।

मतदान
पहले चरण में बंपर वोटिंग - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए  मतदान जारी है। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। जनता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक बिहार में  42.30 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है। सबसे अधिक मतदान गोपालगंज में हुआ है। गोपालगंज में 43.76 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम पटना में मतदान हो रहा है। पटना में दोपहर एक बजे तक मात्र 37.72 फीसदी मतदान हुआ है। 

इस जिलें में पड़ा कितना फीसदी वोट 

मधेपुरा में 44.16, सहरसा में 44.20, दरभंगा में 39.35, मुजफ्फरपुर में 45.41, गोपालगंज में 46.73. सिवान में 41.20, सारण में 43.06, वैशाली में 42.60, समस्तीपुर में 43.03, बेगूसराय में 46.02, खगड़िया में 42.94, मुंगेर में 41.47, लखीसराय में 46.37, शेखपुरा में 41.23, नालंदा में 41.87, पटना में 37.72, भोजपुर में 41.15 और बक्सर में 41.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Diarch GO

बिहार में बंपर मतदान 

बिहार विधनसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग हो रही है। इस बार वोटिंग प्रतिशत 2020 विधानसभा चुनाव के तीनों फेस से अधिक है। 2020 विधानसभा चुनाव में दोपहर एक बजे तक पहले फेज में 33.1 फीसदी, दूसरे फेज में 32.82 फीसदी और तीसरे फेज में 34.82 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं इस बार पहले फेज में दोपहर एक बजे तक 42.31 फीसदी मतदान हो चुका है।

NSIT
Nsmch

दिग्गजों का फैसला कर रही जनता 

इस चरण की वोटिंग कई दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वोटिंग खत्म होते ही इन बड़े नामों की सियासी किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।