LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025: 'बिहार में नहीं खाली है मुख्यमंत्री की कुर्सी', अमित शाह ने नीतीश का नाम लेकर दे दी बड़ी चेतावनी

Bihar Election 2025:

अमित शाह

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी प्रचार प्रसार तेजी से जारी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता आज बिहार में मौजूद हैं। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेता चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी बीच अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को चेताते हुए कहा कि ना तो बिहार में सीएम की कुर्सी खाली है और ना ही देश में पीएम की कुर्सी खाली है। 

अभी कोई वैकेंसी नहीं...

दरअसल, दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित साह ने कांग्रेस, राजद और विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल परिवार को आगे बढ़ाने में लगा है। बेटा-बेटी को आगे बढ़ाना चाहता है। सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं तो वहीं दूसरी ओर राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं लेकिन मैं दोनों को बताना चाहता हूं कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते अभी कोई वैकेंसी खाली नहीं है। 

कांग्रेस-राजद ने 70 सालों तक 370 को बचाया 

अमित शाह ने कहा कि इन दलों ने 70 साल तक अनुच्छेद 370 को बचाने का काम किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया। शाह ने कहा कि एक समय था जब आतंकवाद भारत की धरती को खून से रंग देता था, लेकिन मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और फिर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत सुरक्षित है क्योंकि केंद्र में मजबूत नेतृत्व है, जबकि विपक्ष सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करता रहा है।

परिवार को बचाने में लगे हैं सभी दल 

बता दें कि, दरभंगा के अलीनगर में अमित शाह बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि '25 साल की मैथिली ठाकुर को बिना किसी राजनीति बैकग्राउंड के हमने टिकट दिया है। कांग्रेस और राजद में ऐसा हो सकता है क्या।'उन्होंने कहा, 'ये लोग सिर्फ अपने परिवार के पीछे लगे हैं। आप बताइए जो अपने बेटे-बेटियों के पीछे लगे हैं। इनकी पार्टी में किसी और का नंबर लग सकता है क्या। ये सिर्फ बीजेपी में हो सकता है।

NSIT
Nsmch