LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

Bihar Election Counting: महुआ से तेजस्वी-तेज प्रताप को बड़ा झटका, बड़ी हार की ओर राबड़ी के दुलारे, लालू के प्रत्याशी का क्या है हाल जानिए

Bihar Election Counting: लालू यादव के दोनों लाल के लिए मुश्किल सामने आ रही है। महुआ से तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर हैं तो वहीं तेजस्वी यादव भी पीछे हैं।

तेजस्वी यादव तेज प्रताप
लालू के दोनों लाल का हाल बेहाल !- फोटो : News4nation

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हो गई है। पहला रुझान भी सामने आने लगे हैं...पहले रुझान में एनडीए आगे चल रही है। हालांकि पक्ष-विपक्ष में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हम बात करते हैं महुआ विधानसभा सीट की महुआ विधानसभा सीट से ना सिर्फ तेजस्वी यादव को बल्कि तेज प्रताप यादव को भी बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी और परिवार से बाहर निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता की पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में हैं। तेज प्रताप खुद महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन महुआ से तेज प्रताप को बड़ा झटका लगता देख रहा है। 

चौथे स्थान पर तेज प्रताप 

तेज प्रताप महुआ में चौथे स्थान पर हैं। वहीं राजद प्रत्याशी मुकेश सहनी दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर लोजपा(रा) प्रत्याशी संजय कुमार सिंह हैं। 4 राउंड के बाद महुआ से संजय कुमार सिंह 4103 वोट से आगे चल रहे है। तेज प्रताप यादव की बात करें तो तेज प्रताप यादव 10776 वोट से पीछे चल रहे हैं। तेज प्रताप को मात्र 2121 मत मिले हैं। तीसरे नंबर Aimim के प्रत्याशी अमित कुमार हैं।

तेजस्वी को झटका  

तेज प्रताप यादव को झटका को तो लगा ही है लेकिन महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी के लिए भी कोई अच्छी खबर नहीं है। तेजस्वी यादव अपने पारंपरिक सीट से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी राघोपुर से दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। तेजस्वी यादव को 10957 वोट मिले हैं। पहले नबंर में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार हैं। वहीं तेजस्वी यादव 1273 सीट से पीछे चल रहे हैं। तेजस्वी के लिए यह बड़ा झटका है।

NSIT
Nsmch