LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

66 शिक्षकों पर कार्रवाई ,शिक्षा विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक में पकड़े गए गुरुजी, स्कूलों में हड़कंप, लिस्ट देखिए

Bihar Teacher News: शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है।जब स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया तो कठोर सच्चाई सामने आई है...

Bihar Teacher News
66 शिक्षकों पर कार्रवाई- फोटो : social Media

Bihar Teacher News:  शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है।पांच विद्यालयों में निरीक्षण के बाद 57  शिक्षकों का 7 दिन का वेतन और 9 शिक्षकों का 3 दिन का वेतन काटने का आदेश डीईओ ने दिया है। वैशाली जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने चेहराकलां प्रखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जहां का हाल देखकर अधिकारी भड़क गए।  

विद्यालयों में उपस्थिति शून्य, शिक्षक मोबाइल पर मस्त

बीएन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान:

 26 शिक्षक तैनात, 1819 छात्र नामांकित – परंतु मात्र 14 छात्र ही मौजूद थे।

 स्कूल अक्सर 3 बजे ही छुट्टी कर देता है, जबकि जांच का समय 3:15 था।

 20 शिक्षकों ने पाठ टिका नहीं भरा, प्रधान ने मदवार पंजी नहीं दिखाया।

 कार्रवाई – 20 शिक्षकों का 7 दिन का वेतन कटौती, 6 का 3 दिन का वेतन कट।

मध्य विद्यालय सेहान:

 11 शिक्षक तैनात, 302 छात्र नामांकित – एक भी बच्चा मौजूद नहीं।

 पंजी और पाठ टिका दोनों नदारद।

 कार्रवाई – प्रधान सहित सभी शिक्षकों का 7 दिन का वेतन काटा गया।

एनपीएस मोहम्मदपुर गंगटी:

 6 शिक्षक तैनात, 63 छात्र नामांकित – लेकिन उपस्थिति शून्य।

 कार्रवाई – सभी शिक्षकों का 7 दिन का वेतन काटा गया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलेमपुर डुमरिया:

 9 शिक्षक कार्यरत, परंतु बच्चे कक्षाओं में नहीं बल्कि इधर-उधर घूमते दिखे।

 अधिकांश शिक्षक मोबाइल में व्यस्त।

 कार्रवाई – सभी शिक्षकों का 7 दिन का वेतन कटौती।

उच्च माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर फतह:

 14 शिक्षक तैनात, 586 छात्र नामांकित – केवल 165 बच्चे मौजूद।

 कार्रवाई – 11 शिक्षकों का 7 दिन का वेतन कटौती, 3 शिक्षकों का 3 दिन का वेतन कट।

वैशाली के स्कूलों का यह हाल उस समय सामने आया है, जब सरकार लगातार शिक्षा सुधार और शिक्षक भर्ती की बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है। लाखों की संख्या में नियुक्तियां और तबादले का दावा नीतीश सरकार करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत स्कूल खाली, शिक्षक गायब या मोबाइल में व्यस्त।नीतीश सरकार जहां शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताती है, वहीं वैशाली का यह खुलासा विपक्ष को हथियार थमा देगा। सवाल उठना लाजमी है कि क्या बिहार में शिक्षक सिर्फ वेतन लेने के लिए हैं?

Diarch GO