LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School News:दो दशक बाद भी स्कूलों की इमारतें नदारद, बारिश-सांप और धूप के बीच पढ़ाई, बच्चों का किताबों संग संघर्ष

Bihar School News: 2006 में स्थापित प्राथमिक स्कूल अब तक पक्की इमारत का चेहरा नहीं देख पाया है।....

Bihar School News
दो दशक बाद भी स्कूलों की इमारतें नदारद- फोटो : social Media

Bihar School News:बिहार के सुपौल ज़िले से निकली तस्वीर शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई को नंगा कर देती है। सरायगढ़ भपटियाही ब्लॉक के नारायणपुर गांव के मुखिया टोला और पीपरा खुर्द पंचायत के मंडल टोला के स्कूलों में आज भी बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

2006 में स्थापित ये प्राथमिक स्कूल अब तक पक्की इमारत का चेहरा नहीं देख पाए।मुखिया टोला के प्राइमरी स्कूल में 184 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।यहां न बिजली है, न पंखा, न शौचालय।तीन टीचर हैं, जिनमें से एक ट्रेनिंग पर है।

Diarch GO

एक अस्थायी पक्की शेड को “क्लासरूम” बना दिया गया है, लेकिन गर्मी, धूप और बारिश से बचाव वहां भी मुश्किल है। “बारिश में  किताबें भीग जाते हैं।

मुखिया टोला स्कूल के हेडमास्टर का कहना है कि अगर ये बच्चे किसी बड़ी जाति या मजबूत सामाजिक पृष्ठभूमि से आते, तो अब तक स्कूल की स्थिति बदल चुकी होती।बच्चों के भविष्य पर सवाल पूछे जाने पर वे भावुक हो उठते हैं।बगल में बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का पैतृक गांव है।ग्रामीण कहते हैं कि भले ही ये गांव उनके विधानसभा क्षेत्र में न आते हों, लेकिन उम्मीदें उन्हीं से हैं।

NSIT
Nsmch