LATEST NEWS

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

Bihar STET Result: एसटीईटी रिजल्ट का सोमवार को होगा ऐलान ,लाखों अभ्यर्थियों की निगाह रिजल्ट पर, ऐसे चेक करें अपना परीक्षाफल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटीईटी 2025 का रिजल्ट सोमवार, 5 जनवरी 2026 को जारी करेगी।

STET Result to Be Announced Monday; Here’s How to Check It
एसटीईटी रिजल्ट का सोमवार को होगा ऐलान- फोटो : social Media

Bihar STET Result: बिहार के शिक्षा जगत में सोमवार का दिन खास सियासी और शैक्षणिक मायने रखने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटीईटी 2025 का रिजल्ट सोमवार, 5 जनवरी 2026 को जारी करेगी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस एलान के साथ ही उन लाखों अभ्यर्थियों का इंतज़ार खत्म होने जा रहा है, जो शिक्षक बनने के ख़्वाब को हकीकत में बदलने की राह देख रहे थे।

बोर्ड के मुताबिक, अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड के ज़रिए चेक कर सकेंगे। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी थी, जिस पर 27 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। बड़ी संख्या में ऑब्जेक्शन आने के कारण रिजल्ट में देरी हुई, लेकिन अब तमाम आपत्तियों के निपटारे के बाद परिणाम को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Diarch GO

एसटीईटी 2025 की परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो पेपर में हुई—पेपर-1 माध्यमिक स्तर (सेकेंडरी) के शिक्षकों के लिए और पेपर-2 उच्च माध्यमिक (सीनियर सेकेंडरी) स्तर के शिक्षकों के लिए। दोनों ही परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की गई थीं।

पेपर-1 में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला और नृत्य जैसे विषय शामिल थे। वहीं पेपर-2 में उच्च माध्यमिक स्तर के लिए हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंगला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत जैसे विषय शामिल किए गए थे।

NSIT
Nsmch

एसटीईटी में सफल होने के लिए कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 प्रतिशत, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

कुल मिलाकर, एसटीईटी का यह रिजल्ट सिर्फ एक परीक्षा का नतीजा नहीं, बल्कि बिहार में शिक्षक बहाली की अगली कड़ी—टीआरई-4—की मजबूत बुनियाद है। अब निगाहें रिजल्ट के साथ-साथ आगामी नियुक्ति प्रक्रिया के शेड्यूल पर टिकी हैं, जो हज़ारों युवाओं की तक़दीर तय करेगी।

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह