LATEST NEWS

  • Patna police raid codeine cough syrup seized
  • पटना के फतुहा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद: 156 कार्टन कफ सिरप जब्त, NDPS एक्ट में

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने

  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा
  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी

  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा दिया...अनंत सिंह का दावा...
  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा

  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट, शांति समितियों के साथ बैठक
  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट,

Bihar Teacher : शिक्षक ने किया पाकिस्तान से प्यार का इज़हार, बिहार में मचा सियासी तूफान! नौकरी पर लटकी तलवार

Bihar Teacher : सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में "I Love You Pakistan" लिख दिया, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा।

Bihar Teacher
शिक्षक ने किया पाकिस्तान से प्यार का इज़हार- फोटो : social media

Bihar Teacher : बिहार के महाराजगंज प्रखंड में एक सरकारी शिक्षक की सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट ने न केवल स्थानीय लोगों को चौंका दिया है, बल्कि पूरे इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। दरअसल, सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में "I Love You Pakistan" लिख दिया, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा।

कहां की है घटना?

यह पूरा मामला महाराजगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मकतब रतनपुरा का है, जहां शिक्षक नसीर अहमद पदस्थापित हैं। वे "बीआरसी एचएम व्हाट्सएप ग्रुप महाराजगंज" नामक एक सरकारी शिक्षकों के ग्रुप में सक्रिय थे। 14 मई की रात उन्होंने इस ग्रुप में वह विवादास्पद संदेश पोस्ट किया, जिसने क्षण भर में सभी का ध्यान खींच लिया।

Diarch GO

शिक्षकों ने किया विरोध, बढ़ा विवाद

संदेश सामने आते ही ग्रुप में मौजूद अन्य शिक्षकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अधिकांश ने नसीर अहमद के व्यवहार को अस्वीकार्य बताया और उनसे स्पष्टीकरण की मांग की। शुरुआती कुछ घंटों तक शिक्षक चुप रहे, लेकिन दबाव बढ़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह पोस्ट "गलती से" चला गया था।

जनता में गुस्सा, कार्रवाई की मांग तेज

शिक्षक की सफाई से लोग संतुष्ट नहीं हैं। सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपालों तक इस घटना की चर्चा है। आमजन, अभिभावक और कई सामाजिक संगठन इस व्यवहार को राष्ट्रविरोधी बताते हुए शिक्षक को तत्काल निलंबित करने और उस पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक सरकारी शिक्षक से इस तरह की टिप्पणी बेहद निंदनीय है, जो देश की गरिमा के खिलाफ है।

NSIT
Nsmch

क्या बोले आरोपी शिक्षक?

जब नसीर अहमद से इस मामले पर बातचीत की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह पोस्ट उन्हीं के द्वारा की गई थी, लेकिन उनका कहना था कि यह केवल एक "गलती" थी। उन्होंने दावा किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था और यह टेक्निकल गलती से हो गया। लेकिन यह सफाई अब लोगों के गले नहीं उतर रही।

अब आगे क्या होगा?

अब सबकी निगाहें शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग जांच में जुट गया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो शिक्षक को निलंबित किया जा सकता है और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी संभव है।