LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

Bihar School News:स्कूल परिसर में मिला शव, गांव में आक्रोश की आग, छात्र की मौत या सिस्टम का कत्ल

Bihar School News:जिस गली से शिक्षा की राह जाती थी,वहीं से एक बच्चे की लाश निकली।...

Bihar School News
छात्र की मौत या सिस्टम का कत्ल- फोटो : reporter

Bihar School News:स्कूल गमगीन मातमगाह और उबलते जनाक्रोश का केंद्र बन चुका है। 12 वर्षीय छात्र बिट्टू कुमार, जो दो दिन से लापता था, आज सुबह स्कूल परिसर की एक संकरी, खतरनाक गलीनुमा जगह में मृत पाया गया। यह वही गली है, जहां पहले भी कई बच्चे फंसे थे, मगर हर बार किस्मत बचा लेती थी। इस बार प्रबंधन की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली।मामला सहरसा जिले के चैनपुर गांव का शशिकला मध्य विद्यालय का है।

ग्रामीणों का आरोप साफ है कि विद्यालय प्रबंधन को बार-बार चेताया गया था कि इस गली में बच्चे फंस सकते हैं, यह जगह खतरनाक है। मगर हर चेतावनी को नजरअंदाज़ किया गया, और नतीजा?एक मां की गोद उजड़ गई, दो भाइयों में छोटा बिट्टू अब कभी स्कूल नहीं जाएगा।

मृतक बिट्टू कुमार, टूंन टुन झा का बेटा था। उसका घर स्कूल के पास ही है। पिता सूरत में मजदूरी करते हैं, मां सदमे में है – जितना रोती हैं, उतना गांव तड़पता है।मंगलवार दोपहर से बिट्टू लापता था। परिजनों ने सोचा, कहीं गया होगा, लौट आएगा। लेकिन जब बुधवार की सुबह स्कूल खुला, तो कुछ बच्चों ने उस गली में बिट्टू को बेसुध पड़ा देखा, जहां वे खेला करते थे। शिक्षक को बताया गया, शोर मचा  मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

गांव में हड़कंप मच गया। गांववाले दौड़ पड़े, स्कूल को घेर लिया, नारेबाज़ी शुरू हुई। प्रधानाध्यापक आशुतोष झा मौके से गायब मिले, जिन्हें बाद में पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थिति को संभाला, FSL की टीम बुलाई गई, ताकि मौत की असली वजह और साजिश की परतें खुल सकें।

अब सवाल ये है कि क्या बिट्टू की मौत सिर्फ हादसा है या घोर लापरवाही का अपराध?क्यों स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए?क्यों बार-बार की चेतावनियों को कागज़ की रद्दी की तरह उड़ा दिया गया?

 ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी था, लोग जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। गांव का माहौल तनावपूर्ण लेकिन पुलिस की निगरानी में नियंत्रित है।

रिपोर्ट--दिवाकर कुमार दिनकर