LATEST NEWS

  •  IPS Officer Aditya Kumar
  • जिस IPS पर लगा शराब बरामदगी मामले में बड़ा आरोप, अब बिहार सरकार ने ही समाप्त कर दी

  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त
  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन

  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के लिए लड़ें सनातनी
  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के

  • IAS Thiyagarajan S.M. Appointed Director in Ministry of Cooperation
  • कौन है IAS अधिकारी त्यागराजन एस.एम.? बिहार से केंद्र तक का सफर, अब बने सहकारिता मंत्रालय में निदेशक

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

Bihar Engineering College: बिहार का एक ऐसा कॉलेज जहां 10 रुपए में होती है इंजीनियरिंग पढ़ाई, विदेश से भी आते हैं छात्र, लाखों का मिलता है पैकेज, आप भी ले सकतें है एडमिशन

Bihar Engineering College: बिहार में एक ऐसा इंजीनियरिंग कॉलेज है जहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई मात्र 10 रुपए में होती है। यहां देश-विदेश से छात्र-छात्राएं आते हैं। इस कॉलेज के छात्रों को लाखों को पैकेज मिलता है।

Purnia Engineering College
Purnia Engineering College - फोटो : social media

Bihar Engineering College: बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (Government Engineering College) पूरे देश में अपनी खासियत के लिए जाना जाता है। इस कॉलेज में इंजीनियरिंग पढ़ाई की शुरुआत करने के लिए छात्रों को नामांकन शुल्क के रूप में मात्र ₹10 टोकन मनी जमा करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, यहां से पढ़कर निकले छात्र-छात्राएं देश ही नहीं, विदेशों तक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से संभव हुआ ये बदलाव

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार बताते हैं कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से यह सुविधा छात्रों को दी जा रही है। सरकार की मंशा है कि पैसे के अभाव में कोई भी मेधावी छात्र-छात्रा उच्च तकनीकी शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मात्र 10 रुपये के नामांकन शुल्क में छात्र यहां दाखिला लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

Diarch GO

7 ब्रांच में होती है पढ़ाई, विदेशों तक नाम

डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इस कॉलेज में कुल 7 ब्रांच हैं-सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मेकाट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। यहां प्रत्येक ब्रांच में 60 सीटें, जबकि कुछ विशेष कोर्स में 30 सीटें निर्धारित हैं। उन्होंने कहा कि यहां से निकले छात्र देश-विदेश की नामी कंपनियों में इंजीनियर बनकर बिहार का नाम रौशन कर रहे हैं।

जानें कैसे होता है नामांकन

पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला BCCE या JEE (Main) के जरिए लिया जाता है। जेईई पास करने वाले छात्रों का काउंसलिंग कर नामांकन होता है। इसके बाद अनुभवी ट्रेनर और विभागाध्यक्ष (HOD) की निगरानी में छात्रों को पढ़ाई कराई जाती है ताकि वे उत्कृष्ट इंजीनियर बनकर निकलें और बिहार का गौरव बढ़ाएं।

NSIT
Nsmch