LATEST NEWS

  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक लगाई अर्जी
  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक

  • Asansol Factory Accident
  • चिमनी गिरने से 4 मजदूरों की मौत पर विधायक का अजीबोगरीब बयान, बोले- दुर्गा सप्तमी के दिन हुई

  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय

  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में

  • Saharsa-Mansi Rail Doubling Project
  • बिहार में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सहरसा-मानसी रेलखंड दोहरीकरण प्रक्रिया शुरू, 393 करोड़ की लागत

Bihar Teacher News: फर्जी हाजिरी पर शिक्षा विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक, 250 से अधिक शिक्षकों के नौकरी पर लटकी तलवार, शिक्षा विभाग ने किया जवाब तलब

बरसों से चली आ रही फर्जी उपस्थिति, चोरी-छुपे छुट्टी और पोर्टल पर झूठी एंट्री जैसी हरकतों पर अब शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। ...

Bihar Teacher News
फर्जी हाजिरी पर शिक्षा विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक- फोटो : Meta

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी को लेकर शिक्षा विभाग अब फुल एक्शन मोड में आ गया है। बरसों से चली आ रही फर्जी उपस्थिति, चोरी-छुपे छुट्टी और पोर्टल पर झूठी एंट्री जैसी हरकतों पर अब विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शिक्षा विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी हाजिरी पकड़ी गई तो सिर्फ शिक्षक ही नहीं, संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक पर भी तुरंत गाज गिरेगी। दोनों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई होगी, और मामला गंभीर पाया गया तो ‘सेवा मुक्त’ भी किया जा सकता है।

सुपौल और कटिहार जिलों में विभागीय जांच के दौरान ऑनलाइन हाजिरी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर हुई है। सुपौल में 111 शिक्षक और कटिहार में 142 शिक्षक ऐसे मिले जिन्होंने 27 नवंबर को ई-शिक्षा कोष ऐप पर अपनी हाजिरी दर्ज ही नहीं की। बीईओ और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।

विभाग का आदेश बिल्कुल साफ है कि️ सुबह 9:30 बजे तक ऑनलाइन हाजिरी,️ शाम 4 बजे तक आउट मार्क करना अनिवार्य है।लेकिन कई शिक्षक अभी भी पुरानी ढर्रे वाली लापरवाह कार्यशैली में ही उलझे हैं। प्राणपुर और सुपौल के निरीक्षण में पाया गया कि शिक्षक ऑनलाइन सिस्टम को हल्के में लेकर अटेंडेंस ही नहीं डाल रहे थे इसी को विभाग ने गंभीर अनियमितता माना है।

शिक्षा विभाग ने चेताया है कि अगर तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो मामला उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है जिसमें वेतन कटौती से लेकर सेवा समाप्ति तक शामिल है।

NSIT
Nsmch

दिसंबर माह से जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग सेल रोजाना शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति की स्क्रीनिंग करेगी। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर न सिर्फ कारण बताना होगा, बल्कि उस दिन की सैलरी भी काट ली जाएगी।

जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी बीईओ को निर्देश जारी करते हुए अटेंडेंस की कड़ी निगरानी का सख्त आदेश दिया है।बहरहाल बिहार में अब फर्जी हाजिरी का खेल बंद हो जाएगा, नहीं तो कुर्सी हिलने में देर नहीं लगेगी।