LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

B.Ed College: NCTE की बड़ी कार्रवाई, इन चार बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द, अब नहीं होगा नामांकन

B.Ed College: NCTE ने बड़ी कार्रवाई की है। NCTE के नियमों पर खड़े नहीं उतरने के कारण 4 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। अब इन चारों कॉलेजों में नामाकंन नहीं होगा...

मान्यता रद्द
बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द- फोटो : social media

B.Ed College: नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (NCTE) ने छत्तीसगढ़ के चार बीएड महाविद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी है। अब इन कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रवेश नहीं लिए जा सकेंगे। यह कार्रवाई वार्षिक रिपोर्ट समय पर जमा न करने और नोटिस की अनदेखी के चलते की गई है। एनसीटीई की 423वीं बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। 

4 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द 

दरअसल, जिसमें देशभर के 380 शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों की मान्यता समाप्त की गई है। छत्तीसगढ़ के प्रभावित कॉलेजों में बीएड, डीएलएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम संचालित हो रहे थे। इन कॉलेजों की मान्यता रद्द होने से प्रदेश में कुल 250 सीटों की कटौती होगी, जिनमें बीएड की 100, डीएलएड की 100 और बीएससी-बीएड की 50 सीटें शामिल हैं।

Diarch GO

एनसीटीई ने रद्द किया मान्यता

गौरतलब है कि एनसीटीई से मान्यता प्राप्त सभी शिक्षण संस्थानों को प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक गतिविधियों, संकाय, अवसंरचना और नामांकन से संबंधित जानकारी वार्षिक रिपोर्ट के रूप में भेजनी होती है। निर्धारित प्रक्रिया का पालन न करने पर एनसीटीई कॉलेज की मान्यता रद्द कर सकती है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 140 बीएड महाविद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग 14,500 सीटें उपलब्ध हैं। 

बंद हो जाएगा दाखिला 

वहीं, डीएलएड पाठ्यक्रम 89 संस्थानों में संचालित है। जिनमें करीब 6,700 सीटें हैं। मान्यता रद्द होने से इन आंकड़ों में मामूली गिरावट आएगी, लेकिन इससे प्रभावित कॉलेजों में दाखिला पूरी तरह बंद हो जाएगा। एनसीटीई की इस सख्त कार्रवाई को उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch