LATEST NEWS

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Bihar School News: गुरु जी ने अपने बचाव के लिए सब कर दिया बर्बाद, मध्याह्न भोजन के चावल का खेल जानकर हैरान हो जाएंगे आप, हेडमॉस्टर के खाने के दांत और,दिखाने की और !

Bihar School News:मजदूर बोरी में चावल भरकर स्कूल परिसर के पीछे से तालाब किनारे आता है और गड्ढा खोदकर चावल दबा देता है। यह कई बार किया गया। जब मजदूर से चावल दबाने का कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि यह मध्याह्न भोजन का चावल है, जिसमें कीड़े लग गए हैं।

Bihar School News
मध्याह्न भोजन के चावल का खेल जानकर हैरान हो जाएंगे आप- फोटो : Reporter

Bihar School News: शिक्षा विभाग का कहना है कि राज्य के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं ।लेकिन मुंगेर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से फैल रहा है, जिसमें एक व्यक्ति तालाब के किनारे चावल दबाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे चावल को गड्ढा खोदकर तालाब के किनारे गाड़ा जा रहा है।

जाँच करने पर पता चला कि यह वीडियो मुंगेर के धरहरा प्रखंड में स्थित मध्य विद्यालय पचरुखी के पीछे के तालाब का है। ग्रामीणों ने बताया कि वीडियो में दिख रहा मजदूर बोरी में चावल भरकर स्कूल परिसर के पीछे से तालाब किनारे आता है और गड्ढा खोदकर चावल दबा देता है। यह कई बार किया गया। जब मजदूर से चावल दबाने का कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि यह मध्याह्न भोजन का चावल है, जिसमें कीड़े लग गए हैं। लेकिन ग्रामीणों ने इसे अच्छा चावल बताया।

असल में मामला कुछ और ही है। पचरुखी के प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने चावल की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। आवंटित 37 बोरी चावल में से केवल 17 बोरी ही स्कूल में उतारे जा रहे थे। इसके बाद डीपीओ और तत्कालीन बीईओ ने चावल के स्टॉक की जाँच की, जिसमें लगभग 26 बोरी अतिरिक्त चावल मिला। जाँच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई। चावल के स्टॉक में गड़बड़ी न हो, इसलिए बीईओ के आदेश पर बीआरपी ने गोदाम में दो ताले लगा दिए थे। अब यह बात सामने आ रही है कि प्रभारी ने इसी चावल को वहाँ से हटाकर दबा दिया।हालाँकि, News4Nation इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान