LATEST NEWS

  • Asansol Factory Accident
  • चिमनी गिरने से 4 मजदूरों की मौत पर विधायक का अजीबोगरीब बयान, बोले- दुर्गा सप्तमी के दिन हुई

  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय

  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में

  • Saharsa-Mansi Rail Doubling Project
  • बिहार में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सहरसा-मानसी रेलखंड दोहरीकरण प्रक्रिया शुरू, 393 करोड़ की लागत

  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित हुआ प्रसव
  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों

Bihar Teacher News: शादी से इनकार करने पर शिक्षक ने शिक्षिका पर किया हमला, स्कूल बना मारपीट का मैदान, बच्चों में खौफ

Bihar Teacher News: पिछले लगभग एक वर्ष से शिक्षक जबरन प्रेम संबंध और विवाह का दबाव शिक्षिका पर बना रहा था। लगातार इनकार के बावजूद वह पीछा करता रहा और हिंसक रूप ले लिया।

Bihar Teacher News
: शादी से इनकार करने पर शिक्षक ने शिक्षिका पर किया हमला- फोटो : X

Bihar Teacher News: बिहार के स्कूल में अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामला सामने आया। अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड के पीपरा करौती पंचायत स्थित केपीएन प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार  को विद्यालय के एक शिक्षक ने महिला शिक्षिका पर अचानक हिंसक हमला कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि परीक्षा कक्ष में मौजूद छात्र-छात्राएं सहम गए और भगदड़ मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले शिक्षिका से बहस करने लगा और फिर हाथापाई शुरू कर दी। छात्रों और अन्य शिक्षकों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित शिक्षिका ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले लगभग एक वर्ष से जबरन प्रेम संबंध और विवाह का दबाव बना रहा था। लगातार इनकार के बावजूद वह पीछा करता रहा और शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। हमला इतना अचानक था कि पीड़िता को संभलने का मौका भी नहीं मिला। शिक्षिका फरवरी 2024 में बीपीएससी टीआरई-2 के तहत सहायक शिक्षक के रूप में इस विद्यालय में पदस्थापित हुई थीं और उदाकिशुनगंज में किराए के मकान में रहती हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी शिक्षक रास्ते में छींटाकशी करता और स्कूल के कागजात का बहाना बनाकर उनके आवास तक पहुंचता रहा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अविनाश कुमार स्वयं थाना पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिला शिक्षिका के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

NSIT
Nsmch

पीड़ित शिक्षिका को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके कान में चोट की पुष्टि की। इस घटना ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल का माहौल एक झटके में आतंक और भय का केंद्र बन गया, और यह मामला शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा और शारीरिक असुरक्षा की चिंता को फिर से उजागर करता है।