LATEST NEWS

  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान
  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान

  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार के निर्देश
  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

  • Patna Shankarpur Diyara firing
  • पटना के शाहपुर दियारा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार गिरफ्तार और दुनाली बंदूक बरामद

  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख की बियर किया जब्त, मौके से  चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख

Bihar Teacher News: बिहार के इतने शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, एक छोटी सी गलती पड़ी भारी, शिक्षा विभाग के एक्शन से मचा हड़कंप

Bihar Teacher News: डिजिटल चौखट परगुरुजनों की गैरहाजिरी की गाथा बेनकाब हुई , ई-शिक्षकोष की स्क्रीन पर उभरीं तस्वीरें जब बोलने लगीं झूठ, तो मच गया हड़कंप

Bihar Teacher News
शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, - फोटो : Meta

Bihar Teacher News: एक ओर राज्य सरकार डिजिटल भारत की राह पर शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी पारदर्शिता के माध्यम से सशक्त करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमुई जिले के सोनो प्रखंड से आई ताज़ा रिपोर्ट ने उस व्यवस्था की नींव को झकझोर दिया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर की गई ई-शिक्षकोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति की रैंडम जांच में एक नहीं, दो नहीं, पूरे 12 विद्यालयों में व्यापक अनियमितताओं का भंडाफोड़ हुआ है। यह जांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा), जमुई द्वारा की गई, और अब संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Diarch GO

राज्य सरकार के ई-शिक्षकोष पोर्टल के जरिए शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने की पहल को झटका लगा है। जमुई जिले के सोनो प्रखंड के 12 विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा फर्जी उपस्थिति दर्ज करने और सेल्फी अपलोड करने में अनियमितता सामने आई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) ने इस मामले में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर ई-शिक्षकोष पोर्टल पर शिक्षकों की रैंडम उपस्थिति जांच की गई। जांच में निम्नलिखित अनियमितताएं पाई गईं:फर्जी सेल्फी: कई शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति सेल्फी की बजाय कमरे या स्कूल की सामान्य तस्वीरें अपलोड कीं।विलंबित उपस्थिति: उपस्थिति कई बार निर्धारित समय के बाद दर्ज की गई।छुट्टी की अनुपलब्ध जानकारी: कई शिक्षकों की छुट्टियों का रिकॉर्ड पोर्टल पर मौजूद नहीं था।‘नॉट सिंक्ड’ सेल्फी: कुछ शिक्षकों की सेल्फी पोर्टल से सिंक नहीं हो सकीं, जिससे उपस्थिति संदेहास्पद हो गई।अधूरी प्रविष्टियां: कई शिक्षकों ने बिना समय और उचित फोटो के उपस्थिति दर्ज की।

NSIT
Nsmch

विद्यालय-वार अनियमितताओं की सूची

मानधाता: पंकज कुमार पूरे माह ऑन ड्यूटी दिखे, पर उपस्थिति संदिग्ध।

सबेजोर: कंतलाल सिंह और रवि कुमार की सेल्फी गायब या नॉट सिंक्ड।

टहकार: सुनील कुमार की लगातार चार दिन की उपस्थिति अपूर्ण।

बरियारपुर: अब्दुल्ला अंसारी की लेट हाज़िरी, सुमायला प्रवीण की अनुपस्थिति।

खोटवा: श्यामलाल यादव द्वारा कमरे की फोटो, कंचन प्रभाकर और चांदनी कुमारी की अनुपस्थिति।

पनारी: प्रदीप यादव की ‘आउट’ सेल्फी गायब।

भेलवा: फैजल कामरान की सेल्फी 17 मई को नॉट सिंक्ड।

रक्तरोहनियां: आफरीन निगार की अधिकांश सेल्फी सिंक नहीं हो पाई।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इसे “अत्यंत गंभीर और लापरवाहीपूर्ण स्थिति” बताया है। उन्होंने कहा, “यह विद्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि शिक्षक समय से और सही तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज करें। इस तरह की अनियमितता से यह संकेत मिलता है कि प्रधानाध्यापक स्वयं इन गतिविधियों में लिप्त या उदासीन हैं।अब सभी 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 48 घंटे में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी, जो निलंबन, वेतन कटौती या विभागीय अनुशासनात्मक प्रक्रिया के रूप में हो सकती है।