Bihar Teacher News:पटना में नियमितीकरण की मांग पर विशाल धरना, अतिथि शिक्षक दो दिन तक करेंगे प्रदर्शन

Bihar Teacher News: सूबे के कोने-कोने से सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों अतिथि प्राध्यापक पटना पहुंच रहे हैं, ताकि अपनी आवाज़ को बुलंद कर सकें।...

Guest Teachers Hold 2 Day Protest in Patna
पटना में अतिथि शिक्षक दो दिन तक करेंगे प्रदर्शन- फोटो : X

Bihar Teacher News: राजधानी पटना आज से सियासी सरगर्मी का नया केंद्र बनने जा रहा है। 16 और 17 फरवरी को बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। यह दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन सुबह 11 बजे से गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर शुरू होगा।

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन को लेकर शिक्षकों में जबरदस्त जोश और आक्रोश देखा जा रहा है। सूबे के कोने-कोने से सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों अतिथि प्राध्यापक पटना पहुंच रहे हैं, ताकि अपनी आवाज़ को बुलंद कर सकें।

Diarch GO

धरने की टाइमिंग भी सियासी मायने रखती है, क्योंकि इस वक्त विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। ऐसे में यह प्रदर्शन सरकार के लिए सीधा संदेश माना जा रहा है। अतिथि शिक्षक लंबे समय से सेवा सुरक्षा, मानदेय में वृद्धि, नियमितीकरण और 65 वर्ष तक सेवा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों से विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के बावजूद उन्हें स्थायी व्यवस्था से वंचित रखा गया है।

संघ की बैठक इस महीने की शुरुआत में हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से 16-17 फरवरी को धरना देने का निर्णय लिया गया। शिक्षकों का आरोप है कि राज्य सरकार ने अन्य संविदा और अस्थायी कर्मियों को सेवा विस्तार व सुविधाएं दी हैं, लेकिन पारंपरिक विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सुध नहीं ली जा रही।

NSIT
Nsmch

बिहार के विश्वविद्यालयों में हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। उनका तर्क है कि वे शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, फिर भी अस्थिर भविष्य और सीमित मानदेय के साथ काम करने को मजबूर हैं।अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह दो दिवसीय आंदोलन सरकार को कोई ठोस आश्वासन देने पर मजबूर करेगा या फिर सियासी रस्साकशी और तेज होगी। फिलहाल, पटना की सड़कों पर शिक्षा और राजनीति का संगम साफ दिखाई दे रहा है।