LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School News: बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी, प्राइमरी स्कूलों में होगा ये विशेष काम, 11 अक्टूबर की पीटीएम स्थगित

Bihar School News: प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Bihar School News
बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी- फोटो : Meta

Bihar School News: बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी 71 हजार प्रारंभिक विद्यालयों में हर तीन माह पर भाषा, गणित और विज्ञान विषयक मेले आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शिक्षण-अधिगम के प्रति रुचि बढ़ाना, उनके सृजनात्मक कौशल का विकास और प्रदर्शनी के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को मज़बूत बनाना है।

इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार यह त्रैमासिक मेला महीने के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगा। मेले में पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को उनके पाठ्यपुस्तक में दिए गए पाठ के आधार पर स्थानीय सामग्री से शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) बनाने की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।

Diarch GO

हिंदी भाषा के लिए कक्षा एक के बच्चे अक्षरों और उनके ध्वनि का मेल सीखेंगे, कक्षा दो-तीन के बच्चे सरल शब्दों को पढ़ना और लिखना सीखेंगे, जबकि कक्षा चार-पांच के बच्चे शब्दों वाले वाक्य पढ़ेंगे और उन पर चर्चा करेंगे। गतिविधियों में बच्चों का एक मिनट में 35-54 शब्द पढ़ना, सवालों का उत्तर देना और दो-तीन शब्दों वाले सरल वाक्य लिखना शामिल होगा।

कक्षा छह से आठ के बच्चों के लिए गणित और विज्ञान मेले का आयोजन होगा। विज्ञान मेले में सामाजिक उपयोगिता वाले मॉडल, दैनिक जीवन में उपयोगी यंत्र और नवाचारी उपकरण तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। गणित के प्रदर्श को मनोरंजक और शिक्षाप्रद बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

हालांकि, चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण 11 अक्टूबर को होने वाली अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) को स्थगित कर दिया गया है। इस बाबत उप निदेशक प्रफुल्ल कुमार मिश्र ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आचार संहिता के प्रभाव में पीटीएम का सफल आयोजन संभव नहीं होगा। पूर्व में, दुर्गापूजा के दौरान जारी पत्र में बताया गया था कि सितंबर और अक्टूबर में संयुक्त रूप से एक ही पीटीएम 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।