LATEST NEWS

  • Patna police raid codeine cough syrup seized
  • पटना के फतुहा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद: 156 कार्टन कफ सिरप जब्त, NDPS एक्ट में

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने

  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा
  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी

  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा दिया...अनंत सिंह का दावा...
  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा

  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट, शांति समितियों के साथ बैठक
  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट,

Bihar Education News: शिक्षक पर बरसी लाठियां, स्कूल में अफरातफरी, इस कारण बरपा हंगामा

Bihar Education News:एक टीचर ने एक छात्र को एक थप्पड़ मार दिया। इस बात से खफा छात्र स्कूल से घर भाग गया। घर से अपने परिजनों को बुला लिया और...

Bihar Education News
शिक्षक सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कैसी?- फोटो : reporter

Bihar Education News:मध्य विद्यालय में शनिवार को पढ़ाई के नाम पर जो हुआ, वो शिक्षा नहीं, एक खौफ़नाक वारदात बनकर उभरा। क्लास में एक बच्चे को एक थप्पड़ मारना शिक्षक राकेश रंजन श्रीवास्तव को इतना महंगा पड़ जाएगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। घटना गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के सहवाजपुर मध्य विद्यालय का है।

पांचवी कक्षा के दो छात्रों के आपसी झगड़े पर शिक्षक ने अनुशासन के तहत दोनों को एक-एक थप्पड़ रसीद किया। मामला वहीं शांत हो गया, लेकिन उनमें से एक छात्र घर भाग गया और अपने परिजनों को साथ लेकर लौटा इस बार हाथ में किताब नहीं, लाठी थी!

Diarch GO

स्कूल में दाखिल होते ही टीचर राकेश रंजन पर लाठी-डंडे की बारिश शुरू हो गई। कोई सुनवाई नहीं, कोई बातचीत नहीं। जो सामने आया, उसी पर वार किया गया। महिला शिक्षिकाएं गुहार लगाती रहीं  "ये मास्टर हैं, मत मारिए", लेकिन हमलावरों ने 'सम्मान' का पाठ पढ़ना तो दूर, इंसानियत की भी रेखा लांघ दी।धर्मेंद्र कुमार नामक शिक्षक जो बीच-बचाव को आए, उन्हें भी चोटें आईं। बच्चे चीखते-चिल्लाते, डर के मारे स्कूल से भाग खड़े हुए। पूरा विद्यालय रणभूमि में तब्दील हो गया।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची, और बमुश्किल हालात काबू में आए। घायल शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला बताया कि अगर शिक्षक सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कैसी?

NSIT
Nsmch

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हमलावरों की पहचान हो चुकी है। मगर सवाल यह है कि क्या थप्पड़ की प्रतिक्रिया लाठी होनी चाहिए? जब स्कूल में शिक्षक पर हमला हो और समाज चुप रहे, तो समझ लीजिए शिक्षा पर नहीं, पूरे लोकतंत्र पर डंडा चला है!

रिपोर्ट- मनोज कुमार