LATEST NEWS

  • जमुई में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका के सामने युवक ने कनपटी पर मारी गोली, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत
  • जमुई में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका के सामने युवक ने कनपटी पर मारी गोली, पटना ले

  • बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा बयान: 'एनडीए सरकार ने जंगलराज से सुशासन और अब समृद्धि की ओर बढ़ाया प्रदेश'
  • बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा बयान: 'एनडीए सरकार ने जंगलराज से सुशासन और अब समृद्धि

  • 12 वर्षीय संजना हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा: मुख्य आरोपी सुजीत कुमार गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में कुल्हाड़ी से की गई थी हत्या
  • 12 वर्षीय संजना हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा: मुख्य आरोपी सुजीत कुमार गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में कुल्हाड़ी

  • नवादा में पुलिस टीम पर पथराव  : तीन महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार, 13 नामजद पर केस दर्ज
  • नवादा में पुलिस टीम पर पथराव : तीन महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार, 13 नामजद पर केस दर्ज

  • Court Wali Mai temple Chapra
  • Court Wali Mai Temple Chapra: अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही परंपरा, महादलित परिवार संभाल रहा पूजा

Bihar News : बिहार में पढ़ रहे छात्रों को बहुराष्ट्रीय कम्पनियां दे रही लाखों का जॉब, अदानी, रिलायंस, फेडरेल बैंक जैसी कम्पनियां ने एलएनएमआई के छात्रों को दिया प्लेसमेंट

बिहार के छात्रों को भी अब राज्य में पढाई करते हुए बहुराष्ट्रीय कम्पनियां लाखों रुपए के जॉब का ऑफर मिल रहा है. ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में प्लेसमेंट के लिए 44 कम्पनियां आई जो एक रिकॉर्ड है.

LNMI
LNMI- फोटो : news4nation

Bihar News : ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (एल्यूमनाई) के छात्रों ने एक बार फिर अग्रणी कंपनियों में प्लेसमेंट हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025 में कुल 188 छात्रों का प्लेसमेंट 44 विभिन्न कंपनियों में हुआ है।  संस्थान के निदेशक डॉ एस सिद्धार्थ ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और प्रतिभा का प्रमाण है। साथ ही हमारे प्लेसमेंट सेल की उत्कृष्ट ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की उपलब्धि है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र विश्व की शीर्ष कंपनियों के साथ अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

इसी दौरान उन्होंने संस्थान के बारे में जानकारी दी कि यहां दो नए ब्लॉक, एनेक्सी और फैकल्टी ब्लॉक भी बन रहे हैं। फैकल्टी ब्लॉक में स्टार्टअप हब भी रहेगा। इसका उद्देश्य युवा उद्यमियों को मौका देना है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ नौकरी लेना नहीं देने वाला भी होना चाहिए। वहीं, एक्जेक्यूटिव ब्लॉक का निर्माण पूरा हो गया है, जिसका उद्घाटन जून महीने में होगा। साथ ही दो नए कोर्स एमबीए फाइनेंस एवं एमबीए लॉजिस्टिक्स शुरू किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मई महीने से नए शिक्षकों की बहाली भी होने वाली है। 

संस्थान के कुल सचिव सुधीर कुमार ने सभी रिक्रूटर का आभार करते हुए कहा कि हम छात्रों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं , बल्कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने का प्रयास करते हैं। ताकि वे इस प्रतिस्पर्धा युग में अपनी अलग अलग पहचान बना सकें। संस्थान की प्लेसमेंट प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने इस अवसर पर खुशी अभिव्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि हमारे संस्थान की अकादमिक और व्यवसायिक उत्कृष्टता की शाख को अधिक सुदृढ़ बनाती है। 

इन कंपनियों में मिला मौका

इन कंपनियों में फेडरेल बैंक, कॉम्फेड, आसुस इंडिया, अदानी विल्मर, जीविका, पैंटालून्स, अमूल, एचडीएफसी लाइफ, आईटीसी, पेप्सीको, आईसीआईसी प्रूडेंशियल,एसबीआई लाइफ, एल एंड टी फाइनेंस, रिलायंस डिजिटल, हिमालया वेलनेस, यूनाइटेड एकता, इंडस टावर्स, एयरटेल एवं वोडाफोन आइडिया आदि शामिल हैं। इन कंपनियों में सबसे ज्यादा 16.4 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज फेडरेल बैंक ने ऑफर किया है।

NSIT
Nsmch