LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher News: सरकारी स्कूल के क्लासरूम में सो रहे थे हेडमास्टर साहब, खर्राटे मारते हुए वीडियो वायरल, अब दे रहे हैं गाली...

हेडमास्टर साहब बेंच पर बिस्तर लगाकर गहरी नींद में सोए हुए दिख रहे हैं, जबकि कक्षा में छोटे-छोटे बच्चे खेलते, कूदते और आपस में बातें करते नजर आ रहे हैं।...

Bihar Teacher News
क्लास रुम में सोते गुरुजी- फोटो : reporter

Bihar Teacher News:हेडमास्टर साहब बेंच पर बिस्तर लगाकर गहरी नींद में सोए हुए दिख रहे हैं, जबकि कक्षा में छोटे-छोटे बच्चे खेलते, कूदते और आपस में बातें करते नजर आ रहे हैं। यह चौंकाने वाला वीडियो विद्यालय की खिड़की से बनाया गया है। दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवैसिंहपुर, मझौलिया के हेडमास्टर नवल झा का क्लासरूम में सोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Diarch GO

वीडियो बनाने वाले युवक आलोक चौरसिया ने इस घटना का खुलासा किया है। आलोक ने बताया कि वह अपने स्कूल के पीछे आम के बगीचे को देखने गए थे, तभी उनकी नजर स्कूल की खिड़की से अंदर पड़ी। उन्होंने देखा कि हेडमास्टर अक्सर विद्यालय आकर सो जाते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है और वे यूं ही घूमते रहते हैं। इसी वजह से उन्होंने यह वीडियो बनाने का फैसला किया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।

NSIT
Nsmch

वीडियो बनाने वाले आलोक चौरसिया के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद से उन्हें शिक्षकों द्वारा लगातार गालियां और धमकियां मिल रही हैं। शिक्षकों ने उन पर आरोप लगाया है कि वह स्कूल में लड़कियों से छेड़छाड़ करने आया था, जबकि आलोक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है।

आलोक ने स्पष्ट किया कि सभी शिक्षक मिलकर उन्हें निशाना बना रहे हैं और जहां भी वे मिलते हैं, उन्हें गाली देते हैं। उन्होंने ऐसे लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा सही ढंग से हो सके। यह घटना शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त लापरवाही को उजागर करती है और अधिकारियों से इस पर तुरंत संज्ञान लेने की अपील की जा रही है।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर