LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher Transfer: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, तबादले की अड़चन खत्म, जुलाई में खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल, लाखों टीचरों का इंतजार होगा खत्म

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी स्कूलों में तबादले का इंतजार कर रहे लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है।

Bihar Teacher Transfer Portal to Open in July After Clearanc
लाखों टीचरों का इंतजार होगा खत्म- फोटो : social Media

 Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी स्कूलों में तबादले का इंतजार कर रहे लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से स्थानांतरण की राह में सबसे बड़ी रुकावट बनी रेशनलाइजेशन (शिक्षकों का अनुपात निर्धारण) की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही अब शिक्षकों के तबादले का रास्ता लगभग साफ हो गया है और शिक्षा विभाग जुलाई महीने में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

शिक्षा विभाग ने राज्य के करीब 5.88 लाख शिक्षकों का रेशनलाइजेशन पूरा कर लिया है। इस दौरान बिहार के 76 हजार सरकारी विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों के स्वीकृत पद, उपलब्ध शिक्षकों की संख्या और वास्तविक आवश्यकता का विस्तृत आकलन किया गया है। यही आंकड़े अब शिक्षकों के स्थानांतरण का आधार बनेंगे।

Diarch GO

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी पुष्टि की है कि सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पद और उपलब्धता की पहचान का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब तबादला और नई नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा तथा पोर्टल जल्द ही शिक्षकों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।शिक्षा विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से जहां शिक्षकों की संतुलित पदस्थापना सुनिश्चित होगी, वहीं छात्रों को भी विषयवार पर्याप्त शिक्षक मिल सकेंगे। इससे सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और लंबे समय से तबादले की आस लगाए बैठे हजारों शिक्षकों का इंतजार भी समाप्त होगा।

अब तक विभाग के सामने सबसे बड़ी मुश्किल यह थी कि किस विद्यालय में कितने शिक्षकों की जरूरत है और कहां आवश्यकता से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, इसका सटीक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। नतीजतन कई स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जबकि कई विद्यालयों में जरूरत से अधिक शिक्षक होने के कारण संसाधनों का संतुलित उपयोग नहीं हो पा रहा था। रेशनलाइजेशन पूरा होने के बाद यह तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।

NSIT
Nsmch

बहरहाल राज्य सरकार ने हाल ही में मंजूर नई शिक्षक तबादला नीति को लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह ट्रांसफर पोर्टल सक्रिय कर दिया जाएगा। पोर्टल खुलते ही शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब दो सप्ताह के भीतर स्थानांतरण आदेश जारी किए जाने की तैयारी है।