LATEST NEWS

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

Bihar Teacher Transfer: सीएम सम्राट ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए जारी किया ब्लूप्रिंट, इस दिन से शुरु होगा शिक्षकों का तबादले का दौर, ट्रांसफर-पोस्टिंग के नए मैनिफेस्टो से मचेगा हड़कंप

Bihar Teacher Transfer: बिहार के शिक्षा महकमे में सालों से एक ही जगह खूंटा गाड़कर बैठे शिक्षकों के लिए खुशखबरी आ गया है।..

Bihar Teacher Transfer in june CM Samrat Announces New Posti
सीएम सम्राट ने टीचर्स के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए जारी किया ब्लूप्रिंट- फोटो : X

Bihar Teacher Transfer: बिहार के शिक्षा महकमे में सालों से एक ही जगह खूंटा गाड़कर बैठे शिक्षकों के लिए खुशखबरी आ गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ़ कर दिया है कि जून के महीने में सूबे के भीतर टीचरों का बहुत बड़ा ट्रांसफर-पोस्टिंग एक्टिव होने जा रहा है। शेखपुरा के एक जलसे में मुख्यमंत्री ने इसका पूरा ब्लूप्रिंट खोलकर रख दिया कि किस मोहरे को कहां फिट किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महकमे के आला अफसरों को सख्त ऑर्डर  जारी करते हुए कहा है कि इस बार व्यवस्था ऐसी होगी कि कोई अपने घर से दूर न भटके।जो महिला टीचर हैं, उन्हें उनके अपने पंचायत के ठीक बगल वाले पंचायत मेंपोस्टिंग दी जाएगी।पुरुष मास्टर साहब लोगों को उनके अपने ब्लॉक के पड़ोसी ब्लॉक में तबादला किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि हम उन्हें मकान का किराया नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनकी हिफाजत और सहूलियत के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है। पूरी व्यवस्था ऐसी होगी कि वे अपने घर से ही जाकर बच्चों को पढ़ा सकें।

इस बीच, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी विभाग के सुस्त बाबुओं और अफसरों के खिलाफकड़ा निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि छात्रों और गार्जियनों की शिकायतों को अब दराजों में दबाकर नहीं रखा जा सकेगा।स्कॉलरशिप, एडमिशन , सर्टिफिकेट या स्कूल से जुड़ी किसी भी समस्या का निपटारा हर हाल में अधिकतम 30 दिनों के अंदर करना ही होगा।अगर 30 दिनों में फाइल आगे नहीं बढ़ी या समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अफसर को लिखित में कारण बताना होगा कि फाइल पर कुंडली क्यों मारी गई थी।

NSIT
Nsmch

शिक्षा विभाग अब इसके लिए एक तगड़ी एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार कर रहा है, जिसमें हर शिकायत की कैटगरी तय होगी और तय दिनों के अंदर उसका खेल खत्म करना अनिवार्य होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट