LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School Crime News: हेडमास्टर समेत 5 शिक्षक निलंबित,स्कूल की अलमारी से संदिग्ध मांस बरामद, पुलिस की पूछताछ में खुले कई रहस्यमयी राज

Bihar School Crime News: विद्यालय परिसर की एक अलमारी से करीब 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद होने की बात सामने है। प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए विद्यालय से जुड़े पांच शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया...

Bihar Headmaster 5 Teachers Suspended
स्कूल की अलमारी से मिला संदिग्ध मांस, 5 शिक्षक निलंबित- फोटो : social Media

Bihar School Crime News:सनसनीखेज वारदात ने पूरे शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है। बिहार के रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, रामडीह में उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय परिसर की एक अलमारी से करीब 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद होने की बात सामने आई। इस खुलासे के बाद गांव में कोहराम मच गया और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा फौरन हरकत में आया। डीएम उदित सिंह और एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से छानबीन की। शुरुआती जांच के आधार पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए विद्यालय से जुड़े पांच शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया, जबकि दो महिला शिक्षिकाओं सहित कई कर्मियों से गहन पूछताछ जारी है।

Diarch GO

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से रहस्यमयी गतिविधियाँ चल रही थीं और कुछ शिक्षक कथित तौर पर स्कूल में मांस पकाने और सेवन करने जैसे गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। बुधवार को फिर से संदिग्ध सामग्री लाए जाने की भनक लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल की तलाशी ली, जहां अलमारी से यह संदिग्ध मांस बरामद हुआ।

निलंबित शिक्षकों में हेडमास्टर अख्तर अली, मो. इमरान, अनवर अली, शिक्षिका सूफिया खातून और हिना कौसर के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं अफजाल अंसारी से भी पुलिस और प्रशासनिक टीम द्वारा कड़ी पूछताछ की जा रही है।

NSIT
Nsmch

एसपी ने बताया कि बरामद मांस को फॉरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मांस किस श्रेणी का है और मामला किस दिशा में आगे बढ़ेगा।

फिलहाल पूरे इलाके में गुस्से और तनाव का माहौल है। लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन ने शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। मामला अब जांच एजेंसियों के हाथ में है, और हर तरफ बस एक ही सवाल गूंज रहा है क्या स्कूल के अंदर कोई बड़ा खेल चल रहा था?