LATEST NEWS

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

Bihar News: स्कूली बच्चों के लिए बिहार सरकार की अनोखी पहल, ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में मिलेगा सुनहरा अवसर, जानिए नियम और करें आवेदन

गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मकता और सांस्कृतिक समृद्धि से भरने के लिए बिहार सरकार की ओर से एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है. इससे जुड़कर 8 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चे विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं.

Summer workshop for school children
Summer workshop for school children- फोटो : news4nation

Bihar News: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा भारतीय नृत्य कला मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में इस गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मकता और सांस्कृतिक समृद्धि से भरने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। 28 मई से 8 जून तक पटना स्थित भारतीय नृत्य कला मंदिर (बहुद्देशीय सांस्कृतिक परिसर) में 12 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

इस कार्यशाला में  नृत्य, संगीत और वादन की विधाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा। नृत्य प्रेमियों के लिए भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी और लोक नृत्य की विधाओं को सीखने का अवसर मिलेगा। संगीत की विधा में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत और लोकगीत शामिल हैं, वहीं वादन के शौकीनों के लिए तबला, स्पैनिश गिटार, हवाईयन गिटार, की-बोर्ड, सितार और बांसुरी की विधाओं में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

Diarch GO

इस कार्यशाला में 8 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही कला क्षेत्र के लिए निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर संचालित की जा रही है, जिसकी अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है।

इच्छुक प्रतिभागी  https://clik.now/tho4  लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह कार्यशाला न केवल बच्चों को कला के विभिन्न रूपों से परिचित कराएगी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सृजनात्मकता की दिशा में भी आगे बढ़ने का अवसर देगी।

NSIT
Nsmch