LATEST NEWS

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Bihar Education News: अब छात्रों को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर!शिक्षा व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव, बिहार बोर्ड ने शुरू किया सिंगल विंडो समाधान केंद्र, जान लीजिए पूरी प्रक्रिया

Bihar Education News; पटना में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने छात्रों, अभिभावकों और शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई और आधुनिक व्यवस्था लागू कर दी है।

शिक्षा व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव
शिक्षा व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव- फोटो : social Media

Bihar Education News; पटना में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने छात्रों, अभिभावकों और शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई और आधुनिक व्यवस्था लागू कर दी है। बुधवार को समिति मुख्यालय में एकल खिड़की व्यवस्था यानी पूछताछ-सह-शिकायत निवारण केंद्र की शुरुआत की गई, जिसे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह नया केंद्र सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित मुख्य भवन और बुद्ध मार्ग स्थित शैक्षणिक भवन में स्थापित किया गया है। अब मैट्रिक, इंटर, टीईटी, डीएलएड, छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक मामलों से जुड़ी सभी शिकायतों का निपटारा एक ही जगह पर किया जाएगा। इससे छात्रों और अभिभावकों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

इस व्यवस्था का उद्घाटन शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने ऑनलाइन शिकायत पोर्टल http://grievance.biharboardonline.com/ भी लॉन्च किया। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र और आम नागरिक घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने पर एक विशेष संदर्भ संख्या (Reference Number) दी जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहेगी। समाधान होने पर आवेदक को SMS के जरिए सूचना भेजी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले छात्रों को अक्सर बोर्ड कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। अब इस नई प्रणाली से शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी प्रक्रिया की निगरानी स्वयं बोर्ड अध्यक्ष करेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने भी इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सेवाओं को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब शिकायतों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर किया जाएगा और सिस्टम को पूरी तरह भ्रष्टाचारमुक्त बनाया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत पांच अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं—

• काउंटर 1: मैट्रिक परीक्षा से जुड़े मामले

• काउंटर 2: इंटर परीक्षा से जुड़े मामले

• काउंटर 3: TET, D.El.Ed और अन्य परीक्षाएं

• काउंटर 4: छात्रवृत्ति और संबद्धता मामले

• काउंटर 5: अन्य प्रशासनिक शिकायतें

कुल मिलाकर, यह नई प्रणाली बिहार के शिक्षा ढांचे में एक डिजिटल और पारदर्शी बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है, जिससे छात्रों को “कागजी दौड़” से राहत और तेज समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।