LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

B.ED 2025 CET Result 2025: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, इतने छात्र-छात्राओं को मिली सफलता, ऐसे चेक करें परिणाम

B.ED 2025 CET Result 2025: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। 96.05% छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। गया के बिट्टू कुमार टॉपर रहे।

Bihar BEd Entrance Exam 2025 result
Bihar BEd Entrance Exam 2025 result- फोटो : social media

B.ED 2025 CET Result 2025: बिहार में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने सोमवार को राज्य स्तरीय बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-B.Ed 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में रिकॉर्ड 96.05% अभ्यर्थी सफल हुए हैं। टॉपर्स की सूची में गया के बिट्टू कुमार ने 120 में से 108 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है और अब काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी शुरू हो गई है।

टॉप 10 में 7 छात्र, 3 छात्राएं

टॉप 10 सूची में सात लड़के और तीन लड़कियों ने स्थान पाया है। टॉप 5 में गया के बिट्टू कुमार (108 अंक) के बाद समस्तीपुर के रवि कुमार (106), भोजपुर की नेहा कुमारी (104), सीतामढ़ी के धीरज कुमार (103) और अररिया के शुभम दत्ता (102 अंक) शामिल हैं।

Diarch GO

1,31,629 अभ्यर्थियों ने  किया था आवेदन 

राज्य स्तरीय बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए कुल 1,31,629 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 1,18,811 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 1,15,261 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इनमें 68,508 छात्राएं और 46,753 छात्र शामिल हैं। पुरुषों का सफलता प्रतिशत 98.12% जबकि महिलाओं का 93.88% रहा।

पटना जिला रहा सबसे आगे

राज्य में सबसे अधिक सफल छात्र पटना जिले से रहे हैं। यहां से 35,053 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। राज्य भर के बीएड कॉलेजों में कुल 37,000 सीटें हैं, जिनमें 600 सीटें सरकारी कॉलेजों में उपलब्ध हैं। पटना विश्वविद्यालय में 200, गया, भागलपुर, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में 100-100 सीटें हैं। बाकी सीटें निजी संस्थानों में हैं, जहां फीस भी अधिक है। सरकारी कॉलेजों में कटऑफ 90% से अधिक रहने की संभावना है।

NSIT
Nsmch

काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया

सफल अभ्यर्थियों को 16 जून से 29 जून 2025 के बीच biharcetbed-lnmu.in वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीयन शुल्क ₹3000 निर्धारित किया गया है। पहली अलॉटमेंट लिस्ट 4 जुलाई को जारी होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 5 से 16 जुलाई तक चलेगा। नया सत्र अगस्त 2025 से शुरू होने की संभावना है।

आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए दो दिन का मौका

वे अभ्यर्थी जिनसे आवेदन करते समय जेंडर या केटेगरी संबंधी कोई त्रुटि हुई हो, वे 11 और 12 जून को लॉगिन कर सुधार कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को रिजल्ट, काउंसलिंग या आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 9431041694 या संबंधित ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।

रिजल्ट ऐसे चेक करें:

1. ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।

2. "Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन डिटेल्स डालें (एप्लिकेशन ID और पासवर्ड)।

4. रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।