एनएसएमसीएच में हुआ वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी महोत्सव 'क्रस्ट फिएस्टा 2के25' , मंत्री जीवेश मिश्रा ने तकनीकी कौशल की महत्ता को सराहा

नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान बिहटा में वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी महोत्सव "क्रस्ट फिएस्टा 2के25" का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश मिश्रा ने इस पहल की जमकर सराहना की.

NSMCH Bihta
NSMCH Bihta- फोटो : news4nation

Bihar News : पटना जिले के बिहटा के अमहरा स्थित नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान बिहटा में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी महोत्सव "क्रस्ट फिएस्टा 2के25" के अंतिम दिन 26 अप्रैल को तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव के तहत विविध रचनात्मक, तकनीकी व बौद्धिक प्रतियोगिताओं के साथ दो दिवसीय आयोजन संपन्न हुए। 


मंत्री जीवेश मिश्रा ने किया सम्मानित 

इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने आईडियाथॉन,निबंध लेखन,टाउन प्लानिंग, टेक क्विज, ई-गेमिंग, आर्ट गैलरी, योग प्रतियोगिता जैसे आयोजन में शामिल होकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आईडियाथॉन सेमिनार में प्रतिभागियों ने नवाचार पर आधारित विचारों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पंहुचे मुख्य अतिथि बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश मिश्रा ने विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। वही मंत्री ने कौशल अंतराल के ज्वलंत मुद्दे पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि देश के युवाओं को भविष्य को तैयार करने के लिए उद्योग-अकादमिक- सरकारी भागीदारी और प्रशिक्षुता- आधारित पाठ्यक्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। 

Diarch GO


युवा पीढ़ी देश के उज्ज्वल भविष्य

एनएसएमसीएच के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने अपने संबोधन में छात्रों को बधाई देते हुए कहा, "युवा पीढ़ी देश के उज्ज्वल भविष्य की धरोहर है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को अपने रचनात्मक और तकनीकी कौशल को निखारने का अवसर मिलता है। यह मंच उन्हें नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक योगदान की दिशा में प्रेरित करता है।


इस मौके पर एनएसएमसीएच के प्राचार्य प्रो. डॉ. अशोक शरण, एनएसआईटी के वित्तीय रजिस्ट्रार पवन सिंह, एनएसआईपी के प्राचार्य किंसन,डीन डॉ ज्योतिर्मयी डालेई तथा अन्य गणमान्य शिक्षकगण और अधिकारी भी उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch