LATEST NEWS

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

Bihar Teachers News: एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों के लिए जारी किया बड़ा फरमान, शिकायत है तो भूलकर भी न करें यह काम, सभी डीएम को जारी हुआ आदेश

शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग सहित सभी प्रकार की शिकायतों से जुड़े मामलों के निवारण को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने राज्य के सभी डीएम को पत्र जारी किया है.

ACS S Siddharth
ACS S Siddharth- फोटो : news4nation

Bihar Teachers News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बुधवार को राज्य के सभी जिला पदाधिकारी यानी डीएम को एक आदेश जारी किया है. शिक्षकों से प्राप्त विभिन्न शिकायतों के त्वरित निवारण के मुद्दे के सम्बद्ध में सभी डीएम को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों द्वारा बार बार शिक्षा विभाग मुख्यालय आना नियमसम्मत नहीं है. इसलिए उनके मामलों का निपटान जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्थापना समिति द्वारा केस-टू-केस विचार कर यथोचित कार्रवाई की जाए. 

एस. सिद्धार्थ की ओर से सभी डीएम को जारी पत्र में कहा गया है कि यह देखा जा रहा है कि विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षकगण सीधे राज्य मुख्यालय में आ जाते हैं। ज्ञात हो कि इस विभाग का स्थापना बल लगभग 10 लाख का है। अगर इस बल का आंशिक प्रतिशत भी अपनी समस्याओं को लेकर राज्य मुख्यालय में आए तो यह संख्या काफी बड़ी हो जाएगी। इसमें शिक्षकगण को समस्या होगी और विभाग के कार्यों के संचालन में समस्या उत्पन्न होगी।

Diarch GO

शिकायतों के समाधान के लिए शिक्षा विभाग में पूर्व से ही एक सुगम व्यवस्था कायम है। विभिन्न मामलों में शिकायत दर्ज करने हेतु पूर्व में पत्रांक-27/गो०, दिनांक 28.04.2025 द्वारा स्पष्ट निदेश निर्गत है (छाया प्रति संलग्न)। फिर भी विभिन्न कारणों से शिक्षकगण राज्य मुख्यालय में पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित करने का प्रयत्न करते हैं।

हाल ही में हुए स्थानांतरण से संबंधित शिकायतों को लेकर शिक्षकगण सीधे राज्य मुख्यालय में पहुंच रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में भी स्पष्ट किया गया है कि जिला के अंदर की स्थापना संबंधित समस्याओं को जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्थापना समिति द्वारा केस-टू-केस विचार कर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। अत्यंत ही विशेष स्थिति में अंतर जिला मामले राज्य स्तर पर विचाराधीन होंगे। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि जो भी शिकायतें हैं वे ऑन लाईन माध्यम से ही ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज करायी जाएंगी। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त स्थापना से संबंधित मामलों को सीधे जिला स्थापना समिति के समक्ष रखा जायेगा। 

NSIT
Nsmch

पोर्टल के माध्यम से प्राप्त अन्य मामलों में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया जायेगा। इन सभी शिकायतों का नियमित अनुश्रवण राज्य स्तर पर जिलावार नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है। शिकायतों को ऑन-लाईन ही प्राप्त किया जायेगा और आवश्यकता पड़ने पर विशेष स्थिति में ही संबंधित शिकायतकर्ता से भौतिक रूप से कागजात / आवेदन प्राप्त किये जायेंगे।