LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर खरीद कर घर लाईये ये चीजें, माना जाता है शुभ, बरसेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन कुछ वस्तुओं को खरीद के घर लाने से भगवान भोले नाथ की विशेष कृपा बरसती है। आइए जानते है महाशिवरात्रि के दिन क्या क्या खरीदना चाहिए...

Mahashivratri 2025
Mahashivratri 2025- फोटो : social media

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो भगवान शिव की आराधना के लिए मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से करते हैं और भक्ति-भाव से उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है और जीवन में सुख-समृद्धि लाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।  इस वर्ष यह पावन पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। यह दिन विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है, इसलिए शिव भक्त इसे धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विधिपूर्वक शिव-गौरी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर स्थित सभी शिवलिंगों में विराजमान होते हैं, जिससे इस दिन की गई पूजा से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।

घर पर इन चीजों का लाना होता है शुभ

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति इस दिन भगवान शिव की कृपा पाना चाहता है, तो उसे कुछ शुभ वस्तुएं घर लानी चाहिए। कहा जाता है कि इन वस्तुओं को घर में स्थापित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, और व्यक्ति के जीवन से सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किन चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है।

Diarch GO

1. पारद शिवलिंग

महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग को घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में स्थापित करने से वास्तु दोष, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

2. रुद्राक्ष

रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में रुद्राक्ष होता है, वहां भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। महाशिवरात्रि के दिन इसे खरीदकर घर लाना शुभ होता है। इसे घर में रखने से रोग, कष्ट और दोष दूर होते हैं, और जीवन में सुख-संपत्ति की वृद्धि होती है।

NSIT
Nsmch

3. तांबे का कलश

महाशिवरात्रि पर तांबे का कलश खरीदकर घर लाना भी शुभ होता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और खुशहाली लाता है। खासतौर पर शिवलिंग पर तांबे के कलश से जल अर्पित करना बहुत लाभकारी माना जाता है।

4. शिव परिवार की तस्वीर

महाशिवरात्रि के दिन शिव परिवार की तस्वीर घर लाने से परिवार में प्यार और समृद्धि बढ़ती है। इस तस्वीर में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, नंदी और वासुकी का चित्र होना चाहिए। इसे घर में लगाने से पूरे परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।

5. वाहन और चांदी

महाशिवरात्रि को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानी इस दिन कोई भी नया काम बिना किसी बाधा के किया जा सकता है। यदि आप नया वाहन या चांदी का कोई सामान खरीदते हैं, तो यह बहुत शुभ होता है। इसे घर लाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। महाशिवरात्रि पर इन शुभ वस्तुओं को घर लाकर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करें और अपने जीवन को सुख-समृद्धि और शांति से भरपूर बनाएं।

चार प्रहर की पूजा का महत्व:

शास्त्रों में बताया गया है कि महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की साधना का विशेष महत्व होता है। हर प्रहर में शिव उपासना का अलग फल मिलता है—

1. प्रथम प्रहर पूजा: सायं 06:19 बजे से रात्रि 09:26 बजे तक

2. द्वितीय प्रहर पूजा: रात्रि 09:26 बजे से मध्यरात्रि 12:34 बजे तक

3. तृतीय प्रहर पूजा: मध्यरात्रि 12:34 बजे से 27 फरवरी, प्रातः 03:41 बजे तक

4. चतुर्थ प्रहर पूजा: 27 फरवरी, प्रातः 03:41 बजे से प्रातः 06:48 बजे तक