LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Prayagraj Kumbh Mela Stampede: महाकुंभ भगदड़ के बाद शोक में डूबा बिहार का मनेर, आई बुरी खबर, परिजनों में मचा चीत्कार

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हुई भगदड़ में अब मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। वहीं 60 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। इसमें बिहार के भी कई लोगों के मरने वाले मृतकों के रूप में पहचान हुई है.

Prayagraj Kumbh Mela Stampede
Prayagraj Kumbh Mela Stampede- फोटो : news4nation

Prayagraj Kumbh Mela Stampede: महाकुंभ में मचे भगदड़ में बिहार के मरने वालों लगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हताहतों में मनेर की एक महिला की भी मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के गौरैयास्थान जीवराखन टोला निवासी राजेन्द्र राय की पत्नी सियादेवी (62 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक सिया देवी अपनी पतोहू समेत गांव की दस महिलाओं के साथ कुम्भ स्नान करने प्रयागराज गई थी। 

मृतका के शव को एम्बुलेंस से सड़क मार्ग से मनेर लाया जा रहा है। मृतिका की पुत्री आशा देवी ने बताया कि पिछले सोमवार को मेरी मां सिया देवी पड़ोस की दस महिलाओं के सात सोमवार को प्रयागराज कुम्भ में स्नान के लिए गई थी।  मौनी अमावस्या की रात स्नान के लिए जाते समय कुम्भ मेला में भगदड़ हो गया। भगदड़ में गिरने से मां की मृत्यु हो गई है। सिया देवी की चार पुत्र और चार पुत्री है। इनके सभी पुत्र दूसरे प्रदेशों में मजदूरी के लिए गया हुआ है। इनका पति राजेंद्र राय भी  मजदूरी करने कोलकाता गए हुए हैं।

Diarch GO

मृतक महिला  के पड़ोसी एवं वार्ड 12 के वार्ड सदस्य बिनोद कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को ट्रेन से  मृतक सिया देवी के साथ मेरी मां भी कुम्भ मेले में गई थी। भगदड़ में सियादेवी की मृत्यु हो गई है। मेरी मां समेत साथ गई अन्य महिलाएं प्रयागराज में सुरक्षित है। ।गांव के लोग मेरे साथ अपने घर की महिलाओं को लाने के लिए निजी वाहन से प्रयागराज के लिये निकल गए हैं।

मरने वालों की संख्या 30

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हुई भगदड़ में अब मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। वहीं 60 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। इस भगदड़ में बिहार के चार महिलाओं की जान चली गई है। दरअसल, मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज संगम में स्नान के लिए गईं गोपालगंज जिले की चार, औरंगाबाद की एक और सुपौल की एक महिला की मौत हो गई। 

NSIT
Nsmch

बिहार के लगभग 10 से 12 लोग लापता

मृतकों की आधिकारिक पुष्टि देर रात हुई। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीजीआई) वैभव कृष्ण ने मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि भगदड़ में 30 लोगों की जान गई है। वहीं भगदड़ के कारण बिहार के लगभग 10 से 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनके परिजन महाकुंभ गए थे, उनके गांवों में भी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। लापता लोगों से संपर्क न हो पाने के कारण परिवारजन चिंतित हैं।