LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

Bihar News:गोपालगंज में बाबा बागेश्वर धाम ने युवक की निकाली पर्ची, कहा-“ भगवान करे तोरो लवेरिया सफल हो जाए”

Bihar News:कथावाचक बागेश्वर बाबा इन दिनों बिहार के गोपालगंज के राम जानकी मठ में अपना दिव्य दरवार लगाकर भक्तों की पर्ची लिख रहे हैं। इस दौरान बाबा ने अपने एक भक्त को अपने अनोखे अंदाज में आशिर्वाद देते हुए कहा, “ भगवान करे तोरो लवेरिया सफल हो जाए”।

Bihar News:गोपालगंज में बाबा बागेश्वर धाम ने युवक की निकाली
बाबा बागेश्वर धाम ने युवक की निकाली पर्ची- फोटो : SOCIAL MEDIA

Gopalganj: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बिहार के दौरे पर है। बिहार के गोपालगंज स्थित राम जानकी मठ में उनका दिव्य दरवार लगाया गया है। इससे पहले राघोपुर में भी बाबा का दिव्य दरवार लगाया जाना था। लेकिन भारी भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने दरवार लगाने की अनुमति नहीं दी।

 बिहारी अंदाज में पगड़ी बांधी

धीरेद्र शास्त्री ने अपने सिर पर ठेठ बिहारी अंदाज में पगड़ी बांधी और कहा कि मैं भी बिहारी हूं। मुझे सबसे ज्यादा बिहार से लगाव है। इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद जिया हो बिहार के लाला गीत भी गया। इस बीच बाबा अपने भक्तों की पर्चियां भी लिखते दिखे।

Diarch GO

 इलु-इलु करना बंद करो

एक युवक की समस्या को सुनते ही बाबा बागेश्वर ने उस युवक को कहा कि पहले इलु-इलु करना बंद करो। मोबाइल वाली से दूर रहो। जब युवक उठ कर जाने लगा तो बाबा ने अपने अनोखे अंदाज में आशिर्वाद देते हुए कहा, “ भगवान करे तोरो लवेरिया सफल हो जाए”।

बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश और नेपाल के लोग भी शामिल  

बता दें कि बाबा के इस दिव्य दरवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पुरा पंडाल श्रृद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। लोगों को यहां बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रहा है। करीब तीन लाख लोग इस दरबार में आ रहे हैं। इनमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश और नेपाल के लोग भी शामिल हैं। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट