LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Valentine Week 2026: जानिए किस राशि की लव लाइफ रहेगी शानदार और किसे रहना होगा सावधान

Valentine Week 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों की लव लाइफ, किसे मिलेगा प्यार और किसे बरतनी होगी सावधानी।

Valentine Week 2026
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत- फोटो : social media

Valentine Week 2026: 7 फरवरी से रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। इस बार यह सप्ताह खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान शुक्र ग्रह कुंभ राशि में बुध और राहु के साथ रहेगा और सप्ताह के अंत में सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों की इस चाल से प्रेम और रिश्तों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों की लव लाइफ इस वैलेंटाइन वीक में कैसी रहेगी।

मेष राशि:

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे। बीच में किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ता मजबूत रहेगा।

वृषभ राशि:

इस राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। बातचीत से समस्याएं सुलझ सकती हैं।

मिथुन राशि:

आपकी लव लाइफ में रोमांस की एंट्री होगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सप्ताह के अंत तक रिश्ते और मजबूत होंगे।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि:

शुरुआत में कुछ तनाव रह सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से गलतफहमी हो सकती है। धैर्य रखें, वैलेंटाइन डे तक हालात बेहतर होंगे।

सिंह राशि:

यह सप्ताह प्रेम के लिए शुभ है। पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा और रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है।

कन्या राशि:

लव लाइफ में खुशियां रहेंगी। कुछ लोगों के लिए शादी की बात भी आगे बढ़ सकती है। यह सप्ताह रोमांटिक रहेगा।

तुला राशि:

प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है। रिश्ता और गहरा होगा।

वृश्चिक राशि:

शुरुआत में प्यार बढ़ेगा, लेकिन बीच में मतभेद हो सकते हैं। शांत रहना जरूरी होगा।

धनु राशि:

यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। भावनाओं पर काबू रखें और कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

मकर राशि:

पार्टनर के साथ समझ बढ़ेगी। भविष्य को लेकर बड़े फैसले ले सकते हैं।

कुंभ राशि:

लव लाइफ में रौनक रहेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए रिश्ते भी बन सकते हैं।

मीन राशि:

यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम संबंध में मिठास रहेगी, हालांकि अंत में थोड़ी बेचैनी हो सकती है।