Today Panchang: आज का पंचांग 14 मई 2026, गुरु प्रदोष व्रत पर बन रहा शुभ योग, जानें राहुकाल और मुहूर्त

Today Panchang: आज का पंचांग 14 मई 2026 पढ़ें। जानिए राहुकाल, शुभ मुहूर्त, रेवती नक्षत्र, गुरु प्रदोष व्रत का समय और आज के खास उपाय।

Today Panchang

Today Panchang: आज 14 मई 2026 गुरुवार का दिन है। सूर्य उत्तरायण और उत्तर गोल में स्थित हैं। इस समय वसंत ऋतु चल रही है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है क्योंकि आज गुरु प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। भगवान शिव की पूजा के लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है।आज द्वादशी तिथि सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। रेवती नक्षत्र रात 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगा, फिर अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा। आज प्रीति योग शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग शुरू होगा।

करण की बात करें तो तैतिल करण सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, इसके बाद गरज करण शुरू होगा। चंद्रमा रात 10 बजकर 34 मिनट तक मीन राशि में रहेंगे और फिर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।आज राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। वहीं यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

Diarch GO

चंद्रमा रेवती नक्षत्र में रहेंगे

आज चंद्रमा रेवती नक्षत्र में रहेंगे। रेवती नक्षत्र रात 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। यह नक्षत्र मीन राशि के 16 डिग्री 40 मिनट से लेकर 30 डिग्री तक माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी बुधदेव हैं और राशि स्वामी बृहस्पति देव हैं। इसके देवता पूषा माने जाते हैं, जिन्हें पालन-पोषण करने वाला देव कहा जाता है। रेवती नक्षत्र का प्रतीक मछली माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, रेवती नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग समझदार, ईमानदार और सकारात्मक सोच वाले होते हैं। ये लोग पढ़ाई-लिखाई में अच्छे होते हैं और अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

गुरु प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा

आज गुरु प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि 14 मई को सुबह 11 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 15 मई सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। प्रदोष पूजा का शुभ समय शाम 7 बजकर 4 मिनट से रात 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। जब गुरुवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, तो उसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह दिन भगवान शिव और देवगुरु बृहस्पति दोनों की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से शिक्षा, संतान सुख और जीवन में सफलता मिलती है।

NSIT
Nsmch

शिव का जल और दूध से अभिषेक करना शुभ 

आज के दिन भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करना शुभ माना गया है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है। गुरुवार होने के कारण चने की दाल और पीले कपड़ों का दान करना भी अच्छा माना गया है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और कामों में सफलता मिलती है।