LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Today horoscope Rashifal: ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का होगा आगमन, जानें एक क्लिक में आज का राशिफल

शनिवार 22 फरवरी के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Today horoscope Rashifal: ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राश
horoscope- फोटो : freepik

Today horoscope  22 February 2025: शनिवार 22 फरवरी के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मेष राशि वालों के काम की कल वाहवाही होगी, लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं।

 मेष राशि (Aries)

शनिवार का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा, और कानूनी मामलों में जीत की संभावना है। ऑफिस के कामों पर ध्यान दें और पारिवारिक मामलों में संयम रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज विवादों से बचने का दिन है। पुराने गिले-शिकवे छोड़ दें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे, और ईमानदारी से काम करने की सलाह दी जाती है। गलत तरीके से धन अर्जित करने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)

दिन सकारात्मक रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे और नए कामों में रुचि जगेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer)

आपको आय और खर्चों में संतुलन बनाकर चलना होगा। परिवार में पुराने मुद्दों पर विवाद से बचें और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)

आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें।

कन्या राशि (Virgo)

दिन चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लें। पारिवारिक और कार्यक्षेत्र में समर्पित रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को समर्थन मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)

पार्टनरशिप में काम करने के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय लें। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है और धन से जुड़े रुके काम पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मिश्रित फल मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में धैर्य से काम लें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें, और कार्यस्थल में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius)

दिन मिलाजुला रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। टीमवर्क के जरिए काम करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें और धन संबंधी मदद मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

आपकी योजनाओं पर ध्यान देने का समय है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें और अपने सुझावों का स्वागत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग से मुनाफा हो सकता है और स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक योजनाएं बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

आज के दिन सावधानी बरतें। काम पर ध्यान केंद्रित करें और व्यवसाय में गुणवत्ता पर ध्यान दें। पारिवारिक मुद्दों को घर में निपटाएं और अनावश्यक खर्चों से बचें।