LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Today horoscope 6 April 2025: जानें मेष, सिंह, तुला और कुंभ समेत सभी 12 राशियों की स्थिति

जानिए आज 6 अप्रैल 2025 को क्या कहता है आपका राशिफल। मेष, सिंह, तुला और कुंभ समेत सभी 12 राशियों के लिए दैनिक भविष्यफल पढ़ें।

Today horoscope  6 April 2025: जानें मेष, सिंह, तुला और कुंभ
Horoscope- फोटो : freepik

Today horoscope  6 April 2025: आज यानि 6 अप्रैल 2025 का दिन मेष राशि वालों को नौकरी में उच्च अधिकारी के निकटता का लाभ मिलेगा,  मिथुन राशि वालों को कल पुराने मित्र से शुभ समाचार प्राप्त होगा। 

मेष राशि (Aries)

आज आपके बिगड़े काम बनेंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता लाभ देगी। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स अब आपके जिम्मे आ सकते हैं। किसी मनोरम स्थल पर जाने की योजना बनेगी। पारिवारिक तनाव समाप्त होगा।

वृष राशि (Taurus)

भूमि संबंधी अड़चनें दूर होंगी। व्यापार में परिश्रम बढ़ेगा, लेकिन लाभ सीमित रहेगा। सरकारी कार्यों में सावधानी बरतें। नौकरी में मतभेद की आशंका है। माता पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। चोरी व भ्रम का खतरा बना रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

पुराने मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में सुधार आएगा। नौकरी में नए मित्र मिलेंगे। अभिनय और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को उपलब्धियां मिलेंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी आवश्यक है।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer)

शत्रु पक्ष पर विजय मिलेगी। राजनीतिक व नौकरी के क्षेत्र में उन्नति संभव है। बेरोजगारों के लिए शुभ समाचार हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और जिम्मेदारी दोनों बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo)

समस्याओं से डटकर मुकाबला करें। कार्यशैली में बदलाव से सफलता मिलेगी। विरोधी आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं, सावधान रहें। राजनीति में पद छिन सकता है। यात्रा में कठिनाई हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। प्रतियोगिताओं में सफलता संभव है। राजनीति और परिवार दोनों क्षेत्रों में सम्मान बढ़ेगा। सजने-संवरने और यात्रा के मौके मिलेंगे। वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए प्रयोग सफल होंगे। शेयर व सट्टा कारोबार में लाभ संभव है। विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शासन-सत्ता से जुड़े कार्य मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। राजनीति और खेल क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह दिन अनुकूल है।

धनु राशि (Sagittarius)

अत्यधिक व्यस्तता का दिन। राजनीति में निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापार में लाभ संभावित है, लेकिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी। व्यवहार में सावधानी रखें। अनावश्यक बहस से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

अनचाही यात्रा हो सकती है। किसी प्रियजन के दूर जाने से मन उदास रहेगा। कार्यस्थल और घर में सजावट पर ध्यान केंद्रित होगा। राजनीति में षड्यंत्र से सावधान रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius)

दिन लाभकारी रहेगा। साहित्य, संगीत व कला क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति खरीदने के योग हैं। भाइयों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी।

मीन राशि (Pisces)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी समस्याएं आ सकती हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़ने के मौके मिल सकते हैं। राजनीति में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निर्णय सोच-समझकर लें, मित्रों पर अंधा विश्वास न करें।