LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Today horoscope: 27 फरवरी को कौन सी राशि के जातकों के लिए होगा चुनौती भर दिन, किसको मिलेगा मन-मुताबिक परिणाम, जानें राशिफल एक क्लिक में

जानें 27 फरवरी 2025 को किस राशि के लिए क्या खास रहेगा। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कल का राशिफल। जानें क्या कहती हैं आपकी ग्रह स्थिति और सितारे।

Today horoscope:  27 फरवरी को कौन सी राशि के जातकों के लिए ह
horoscope- फोटो : social media

Today horoscope: गुरुवार, 27 फरवरी 2025 का दिन कई राशियों के लिए विशेष रहेगा। ग्रहों की चाल के अनुसार, कुछ राशियों को खुशियों का अनुभव होगा, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कल का राशिफल और देखें किसके लिए गुरुवार का दिन लकी रहेगा और किन्हें सतर्क रहना होगा।

मेष राशि कल का राशिफल (Aries Horoscope)

दिन मिला-जुला रहेगा।

मेष राशि के जातकों को कल वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिशों में सफल हो सकते हैं। किसी दोस्त से बिजनेस सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। पिताजी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। लंबी यात्रा का योग बन सकता है।

वृषभ राशि कल का राशिफल (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के लोगों को कल किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने की जरूरत है। आपके कामों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि कल का राशिफल (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों को कल झगड़े और झंझटों से दूर रहना चाहिए। एक साथ कई काम करने से मन में बेचैनी हो सकती है। प्रेम जीवन में रूठे साथी को मनाने की कोशिश सफल हो सकती है। पढ़ाई में विद्यार्थियों को ध्यान देना होगा।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि कल का राशिफल (Cancer Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की संभावना है। आप अपने बिजनेस में अच्छी योजनाओं पर खर्च करेंगे। जीवनसाथी की फरमाइश पूरी कर सकते हैं।

सिंह राशि कल का राशिफल (Leo Horoscope)

सिंह राशि के जातकों को कल सामाजिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। गलतफहमी में किसी काम में फंस सकते हैं। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। सरकारी कार्य भी पूरे हो सकते हैं।

कन्या राशि कल का राशिफल (Virgo Horoscope)

कन्या राशि वालों को अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है।

तुला राशि कल का राशिफल (Libra Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन प्रसन्नता देने वाला रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर आप मौज-मस्ती करेंगे। नई पार्टनरशिप की शुरुआत हो सकती है। लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि कल का राशिफल (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए नया मकान या वाहन खरीदने का योग है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। पिताजी की सेहत में सुधार होगा। कोई पुराना दोस्त सरप्राइज दे सकता है।

धनु राशि कल का राशिफल (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन शांतिपूर्ण रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके काम को पूरा करेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।

मकर राशि कल का राशिफल (Capricorn Horoscope)

मकर राशि के जातकों को कल सावधानी से काम लेना होगा। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी में बॉस के दिए गए सुझाव से मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी योजना से लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि कल का राशिफल (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से विवाद से बचें, प्रमोशन प्रभावित हो सकता है।

मीन राशि कल का राशिफल (Pisces Horoscope)

मीन राशि के जातक नए मकान या दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से खटपट हो सकती है। परिवार को साथ लेकर चलने की कोशिश करें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।