LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Today Horoscope 19 April 2025: मेष, सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए खास होने वाला है 19 अप्रैल का दिन, जानें बाकी राशि के जातकों कैसा जाने वाला है शनिवार

आज 19 अप्रैल 2025 को मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए खास दिन रहेगा। जानें सभी 12 राशियों का राशिफल और दिनभर की संभावनाएं।

Today Horoscope 19 April 2025
Horoscope- फोटो : freepik

Today Horoscope 19 April 2025: आज का राशिफल (19 अप्रैल 2025) – सभी 12 राशियों के लिए विस्तृत भविष्यफल, जिसमें विशेष रूप से मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन  काम, स्वास्थ्य, व्यापार और रिश्तों के दृष्टिकोण से।

मेष राशि (Aries)

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। व्यवहार में सकारात्मकता बनाए रखें, जिससे कठिन स्थितियों को भी आप आसानी से सुलझा लेंगे। परिवार या दोस्तों के साथ छोटी यात्रा के संकेत हैं। आज संयम और धैर्य आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा।

उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

व्यापारिक मामलों में लाभ की संभावना है। निवेश के नए मौके मिल सकते हैं। किसी को प्रपोज करने का विचार है तो दिन शुभ है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं। आज दिल से ज्यादा दिमाग से फैसले लें।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

खुशियों से भरा दिन रहेगा। बिजनेस में तरक्की होगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। नए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी संभव है, लेकिन विवादों से दूर रहें।

NSIT
Nsmch

उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।

कर्क राशि (Cancer)

सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच का विचार है तो अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। आज किसी भी फैसले में जल्दबाज़ी न करें। किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं। मानसिक शांति के लिए इलायची का सेवन करें।

उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें।

सिंह राशि (Leo)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर को लेकर असमंजस रहेगा लेकिन समाधान जल्द मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सूर्य देव को अर्घ्य देने से कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

प्राकृतिक सौंदर्य की ओर झुकाव रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। छात्र आज किसी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

उपाय: मसूर की दाल का दान करें।

तुला राशि (Libra)

आपका जोश आज ऊंचाई पर रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से मिल सकते हैं। संगीत या कला से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

उपाय: मां लक्ष्मी की आरती करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। शत्रु विफल होंगे और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है।

उपाय: लाल कपड़े में गेहूं बांधकर मंदिर में रखें।

 धनु राशि (Sagittarius)

धार्मिक भावनाएं प्रबल रहेंगी। धार्मिक यात्रा या कार्य में भाग ले सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

उपाय: मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

मकर राशि (Capricorn)

वरिष्ठ अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। सैलरी बढ़ने की संभावना है। छात्रों के लिए अनुकूल दिन है। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। मंदिर में सेवा करना लाभ देगा।

उपाय: मंदिर में झाड़ू दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

समाज सेवा में रुचि रहेगी। यात्रा से बचें, सेहत को आराम दें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और बेस्ट फ्रेंड से मुलाकात संभव है। परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।

उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।

मीन राशि (Pisces)

शुभ कार्यों में हिस्सा लेंगे। संतान की चिंता हो सकती है लेकिन दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ देगा।

उपाय: माता-पिता के चरण स्पर्श कर दिन की शुरुआत करें।