LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Today 1 March Rashifal :मेष और वृषभ राशि वालों को परिवार मामलों से निपटने की जरूरत, जानें बाकी राशियों का राशिफल

आज का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होने की संभावना है।

Today  1 March  Rashifal :मेष और  वृषभ राशि वालों को परिवार
horoscope- फोटो : horoscope

Today 1 March  Rashifal: आज का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होने की संभावना है। हालांकि, कुछ राशियों क लिए ये चुनौती भरा भी हो सकता है। जैसे मेष राशि वाले कल पारिवारिक मामलों को घर में निपटाने की आवश्यकता है, वृषभ राशि वालों को परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद बढ़ने से आपकी टेंशन में अधिकता रहने की आशंका है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों को आज पारिवारिक मामलों को घर पर निपटाने की आवश्यकता होगी। पार्टनरशिप में काम करने से बचें। संतान की फरमाइश पूरी करनी पड़ सकती है और अपनों का साथ मिलेगा। पिकनिक की योजना भी बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज पुराने झगड़े खत्म होंगे, लेकिन परिवार में वाद-विवाद से टेंशन बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश का फायदा मिलेगा और पिता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। घर में नए वाहन के आने से खुशी का माहौल रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है और आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। यदि कर्ज है तो उससे राहत मिलेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पुराने लेनदेन का निपटारा होगा और आप पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में दी गई सलाह कारगर सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मित्रों से विचार-विमर्श करें और किराए की प्रॉपर्टी से इन्कम बढ़ने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज वाहन सावधानी से चलाने का दिन है। नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में काम करने से बचें। किसी परिजन की ओर से निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन कोई पुराना काम पूरा होगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि का रहेगा। नए काम की शुरुआत करना लाभदायक हो सकता है। उधार लेने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें और धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाएं। बिजनेस में समस्या आ सकती है, लेकिन नौकरी की तलाश करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है। संतान को घूमाने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार के हित में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। किसी परिजन के आगमन से माहौल खुशनुमा होगा और माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। आपको बेवजह के मामलों में न पड़ने की सलाह दी जाती है। किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है और लेन-देन का मामला भी सुलझेगा। विरोधियों की चालों से सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला होगा। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर करें और सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। पुराने कर्ज से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यदि किसी को उधार दिया था, तो धन वापसी की संभावना है। कानूनी मामला सुलझ सकता है और घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।