LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से इन राशियों का बदलेगा भाग्य

Chaitra Navratri 2025 : इस साल चैत्र नवरात्रि में कई शुभ योग बन रहे हैं. ये शुभ संयोग इन राशियों के लिए बेहद फलदायी रहने वाला है.

navratri

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जो इस साल 30 मार्च से शुरू होगा. चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाई जाती है. इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि पर नौ दिनों तक व्रत भी रखा जाता है. नवरात्रि के पहले दिन इंद्र योग और रेवती नक्षत्र का संयोग भी रहेगा. ऐसे में इस विशेष संयोग का शुभ प्रभाव इन राशियों पर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि इस चैत्र नवरात्रि में किन राशियों की किस्मत चमक सकती है। 

मिथुन : इस दौरान मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ और नए कार्यों को शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में सफलता और स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं। इस दौरान मिथुन राशि के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। आप अपने पराक्रम से अपना भविष्य खुद लिखेंगे। आपके जीवन में जल्द ही बदलाव आएगा। 

तुला : तुला राशि के लोगों के लिए यह समय सुख-समृद्धि में वृद्धि का है। आपको विदेश में नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। तुला राशि के लोग इस समय करियर में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। 

मकर : मकर राशि के लोगों के लिए यह नवरात्रि शुभ संयोग लेकर आएगी। विदेश में नौकरी मिलने के रास्ते खुलेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जीवन की परेशानियां दूर होंगी। मकर राशि वालों का स्वास्थ्य इस समय अच्छा रहेगा। सरकार की ओर से राजकीय सम्मान मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।

NSIT
Nsmch