LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Horoscope 17 January 2026: मिथुन, तुला और मकर राशि को मिलेगा विशेष लाभ, जानें बाकी अन्य राशियों का राशिफल

Horoscope 17 January 2026: आज बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

 Horoscope 17 January 2026
जानें 17 जनवरी का राशिफल- फोटो : social media

 Horoscope 17 January 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनिवार, 17 जनवरी 2026 का दिन कई शुभ योग लेकर आया है। आज चंद्रमा धनु राशि में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। वहीं बुध का मकर राशि में प्रवेश सूर्य, शुक्र और मंगल के साथ हो रहा है।

इससे आज बुध + सूर्य = बुधादित्य योग और बुध + शुक्र = लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है, जो बुद्धि, धन, व्यापार और करियर के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं पं. राकेश झा से मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि: दिन रहेगा अनुकूल और लाभदायक

शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों का साथ मिलेगा। कला, कौशल और प्रतिभा से फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में वाणी पर संयम रखें। पिता से सहयोग संभव है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन सिर या कंधे में हल्की परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि: अप्रत्याशित धन लाभ के योग

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से धन लाभ के संकेत हैं। किसी अप्रत्याशित स्रोत से पैसा मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और उपहार का योग है।

NSIT
Nsmch

मिथुन राशि: योजना से मिलेगा बड़ा फायदा

मिथुन राशि वालों को आज मेहनत ज्यादा करनी होगी, लेकिन परिणाम भी शानदार मिलेंगे। बुधादित्य योग से बुद्धि और रणनीति का लाभ मिलेगा। तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। सिरदर्द और कफ से सावधान रहें।

कर्क राशि: कमाई में होगी वृद्धि

कर्क राशि के जातकों की आय में आज बढ़ोतरी होगी। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। लव लाइफ बेहतर होगी। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि: कूटनीति से मिलेगा लाभ

सिंह राशि वालों को आज अपनी चतुराई और कूटनीति का लाभ मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रॉपर्टी और बीमा से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। पिता की सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी से मतभेद संभव है, लेकिन बातचीत से समाधान होगा। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

कन्या राशि: मनोकामनाएं होंगी पूरी

कन्या राशि के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। रुका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक योजनाओं से लाभ होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि: कामकाज रहेगा सुचारू

तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में विशेषकर वस्त्र और श्रृंगार से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सेहत उत्तम रहेगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक लाभ के संकेत

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा। विदेशी क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में फायदा हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता संभव है।

धनु राशि: भावनाओं पर रखें नियंत्रण

धनु राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग हैं, लेकिन भावुक निर्णयों से बचें। नौकरी और व्यापार में फायदा होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। सिरदर्द और कफ से सावधान रहें।

मकर राशि: भाग्य देगा पूरा साथ

मकर राशि के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। चार ग्रहों की युति से आर्थिक और करियर लाभ मिलेगा। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। नौकरी में विपरीतलिंगी सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि: खर्च बढ़ सकता है

कुंभ राशि वालों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में तनाव संभव है। विदेशी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अवसर मिल सकता है। पिता से लाभ संभव है। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मीन राशि: सुख-सुविधाओं में वृद्धि

मीन राशि के जातकों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है। परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा। घुटनों के दर्द से परेशान लोग योग करें।