LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Horoscope 19 January 2026: वृषभ, कन्या और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें 19 जनवरी 2026 का राशिफल

Horoscope 19 January 2026: 19 जनवरी 2026 का दिन धन, करियर और संबंधों के लिहाज से कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। सही निर्णय, संयम और सकारात्मक सोच से आप इस दिन का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

Horoscope 19 January 2026
19 जनवरी 2026 का दैनिक राशिफल- फोटो : social media

 Horoscope 19 January 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सोमवार, 19 जनवरी 2026 का दिन बेहद खास है। आज चंद्रमा का गोचर मकर राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद श्रवण नक्षत्र में होगा।आज धन योग और बुधादित्य योग के प्रमुख योग है. इन योगों का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से वृषभ, कन्या और तुला राशि पर पड़ेगा। आइए जानते हैं पं. राकेश झा से मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि: चिरप्रतीक्षित चाहत होगी पूरी

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। करियर से जुड़ी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में लाभ और जमा धन में वृद्धि होगी। सरकारी काम आज बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पिता से सहयोग मिलेगा, लेकिन माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।

वृषभ राशि: धर्म–कर्म में रुचि बढ़ेगी

वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक है। कठिन कार्य भाग्य के सहयोग से पूरे होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। धर्म और आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। नए संपर्क बनेंगे, मित्रता का दायरा बढ़ेगा।

मिथुन राशि: विरोधियों से रहें सतर्क

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में उलझन हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। दिन का दूसरा भाग राहत देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई और अपनी सेहत पर ध्यान दें।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि: भावुकता पर रखें नियंत्रण

कर्क राशि के जातकों को आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का भरोसा मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करें, वरना गलतफहमी हो सकती है।

सिंह राशि: खर्च अधिक रहेंगे

सिंह राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। बैंकिंग और वित्तीय कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। खानपान में संयम रखें।

कन्या राशि: भाग्य देगा पूरा साथ

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। बुद्धि और कौशल से लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा, प्रतियोगिता और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बैंकिंग और इंश्योरेंस से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ होगा। संतान से खुशी मिलेगी।

तुला राशि: सहयोग से बनेंगे काम

तुला राशि वालों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में अनुकूल स्थिति रहेगी। नया काम या कारोबार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ में तालमेल रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे, लेकिन आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि: नए अवसर मिलेंगे

वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। साहसिक निर्णय से व्यापार में लाभ होगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। नौकरी में रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, संयम रखें। जोखिम लेने से बचें।

धनु राशि: नई जिम्मेदारी मिलेगी

धनु राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है।

मकर राशि: करियर में उन्नति

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। नया काम या कारोबार शुरू कर सकते हैं। लव और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि: खर्चों पर रखें नजर

कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। मानसिक उलझन हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। आय होगी, लेकिन अनचाहे खर्च भी रहेंगे। कानूनी मामलों में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी और परिवार से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: टीमवर्क से मिलेगा लाभ

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धर्म–अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।