LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Horoscope 30 January 2026: 30 जनवरी का राशिफल, इन राशि के जातकों के लिए अच्छा जाएगा दिन, बाकियों को रहना होगा सतर्क, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope 30 January 2026: 30 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना पर आधारित है। जानिए चंद्रमा के गोचर, गजकेसरी व केमद्रुम योग का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव।

Horoscope 30 January 2026
जानें 30 जनवरी 2026 का राशिफल- फोटो : social media

Horoscope 30 January 2026: 30 जनवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। आज चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेगा। इस गोचर से एक ओर चंद्रमा और गुरु की युति के कारण शुभ गजकेसरी योग बन रहा है, वहीं दूसरी ओर चंद्रमा से द्वितीय और द्वादश भाव के खाली होने से केमद्रुम योग का भी निर्माण हो रहा है। इन दोनों योगों का संयुक्त प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ जातकों को आज आकस्मिक लाभ और सम्मान मिलेगा, जबकि कुछ को खर्च, तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। पं. राकेश झा के अनुसार आइए जानते हैं 30 जनवरी का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि: लाभ और प्रतिष्ठा में वृद्धि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी पुरानी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मानसिक संतोष देगा। आज श्रीसूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि: धन लाभ और पारिवारिक समर्थन

वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का द्वितीय भाव में प्रभाव आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पिता या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ संभव है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ और लाल चंदन का तिलक शुभ फल देगा।

मिथुन राशि: आय में बढ़ोतरी के योग

मिथुन राशि में गजकेसरी योग बनने से आज आपकी बुद्धि और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में दबाव रह सकता है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम समय पर पूरे होंगे। आय में वृद्धि और किसी शुभ समाचार की संभावना है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। श्रीलक्ष्मी चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि: खर्च और मानसिक तनाव पर नियंत्रण जरूरी

कर्क राशि के जातकों के लिए आज खर्च बढ़ने की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव और सरकारी कामों में देरी हो सकती है। हालांकि विदेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य और नींद का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा। कनकधारा स्तोत्र का पाठ मानसिक शांति देगा।

सिंह राशि: सरकारी कार्यों से लाभ

सिंह राशि वालों को आज भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सरकारी योजनाओं से लाभ हो सकता है। परिवार में तालमेल बना रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य देना शुभ रहेगा।

कन्या राशि: करियर में प्रगति के संकेत

कन्या राशि के लिए आज का दिन करियर में आगे बढ़ने के अवसर लेकर आया है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की संभावना बन रही है। शिक्षा, लेखा और प्रबंधन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा। श्रीलक्ष्मी चालीसा का पाठ लाभ देगा।

तुला राशि: बुद्धि और वाणी से सफलता

तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी योग भाग्य को मजबूत कर रहा है। कार्यक्षेत्र में उन्नति, नई डील और निवेश से लाभ के योग हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ आज के लिए शुभ उपाय है।

वृश्चिक राशि: खर्च पर संयम जरूरी

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। हालांकि साहसिक और सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। निवेश करते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में संक्रमण या थकान की समस्या हो सकती है। बजरंग बाण का पाठ सुरक्षा प्रदान करेगा।

धनु राशि: कार्यों में सफलता और पारिवारिक सुख

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। श्रीसूक्त का पाठ आज विशेष फलदायी रहेगा।

मकर राशि: सोच-समझकर निर्णय लें

मकर राशि के जातकों को आज जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मतभेद से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जरूरतमंदों को फल दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि: नए काम की शुरुआत के योग

कुंभ राशि वालों के लिए गुरु की दृष्टि और गजकेसरी योग सफलता का मार्ग खोल रहा है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। विदेशी मामलों और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। राधा कवच का पाठ शुभ फल देगा।

मीन राशि: नौकरी और व्यवसाय में लाभ

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरी में अनुकूल माहौल रहेगा और व्यवसाय में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता और परिवार का सहयोग मिलेगा। शिवजी का अभिषेक और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप मानसिक और आर्थिक मजबूती देगा।