LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

horoscope 24 January 2025: कैसा जाने वाला है 12 राशि के जातकों का दिन, जानें आज का राशिफल

24 जनवरी 2025 का दिन राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कुछ के लिए यह दिन सफलता, प्रेम और सहयोग का है, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। अपने कार्यों और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करके आप दिन को बेहतर बना सकते हैं।

 horoscope  24 January 2025: कैसा जाने वाला है 12 राशि के जा
जानें आज का राशिफल- फोटो : freepik

Horoscope 24 January 2025: आज 24 जनवरी शुक्रवार का दिन विभिन्न राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल और पंचम भाव के प्रभाव से यह दिन कुछ लोगों के लिए शुभ अवसर लाएगा, तो कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार चिंता भरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात आपके मन को खुशी देगी। खानपान पर ध्यान दें और अत्यधिक लाभ के चक्कर में न पड़ें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर किसी झूठे आरोप का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने पक्ष को स्पष्ट करें। परिवार में सहयोग और प्रेम बना रहेगा। योग और ध्यान का अभ्यास करें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को माताजी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। काम समय पर पूरा न होने से मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन बच्चों के साथ समय बिताना आपको राहत देगा। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, और यात्रा के दौरान नई जानकारी मिलेगी।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। काम में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन व्यावसायिक क्षेत्र में फोकस करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। यदि आपने लोन अप्लाई किया था, तो उसे मंजूरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में ध्यान देने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलाएगी। पेट से संबंधित समस्याओं का ध्यान रखें। पिताजी का मार्गदर्शन आपके कार्यों को आसान बनाएगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। जल्दीबाजी में कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। किसी निर्माण कार्य पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को कल कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर पर फोकस करें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। सिंगल लोगों के लिए रिश्ते बनने के संकेत हैं। परिवार में किसी सदस्य से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को विवादों से बचना चाहिए। काम में फोकस करें और धन संबंधित मामले सुलझाएं। नए घर की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नई योजनाएं और विचार आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए शुक्रवार का दिन कुछ नया करने का है। आपकी कार्यक्षमता और गति तेज रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। संपत्ति खरीदने की योजना सफल हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सफलता और मान-सम्मान लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और विद्यार्थी अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार भाग्यशाली रहेगा। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। व्यापार में नई योजनाओं पर ध्यान दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित जांच कराएं।